''आप'' का नया पैंतरा: EVM चैलेंज के लिए चला ''रजिस्ट्रेशन'' दांव

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |4 Jun 2017 5:53 AM
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी।
आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा प्रस्तावित शनिवार 3 जून को ईवीएम चैलेंज के आखिरी समय पर स्थगित कर दिया। इलेक्शन कमीशन ने पहले ईवीएम चैलेंज शुक्रवार को प्रस्तावित किया था और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
कयास लगाए जा रहे हैं कि 'आप' ने चुनाव आयोग की कार्रवाई के डर की वजह से इस ईवीएम चैलेंज को स्थगित किया गया है। आप को ये आर है कि कहीं अपने ही बिछाये जाल में वो फंस ना जाए।
लेकिन आप के दिल्ली के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इस सिलसिले में अपना तर्क पेश करते हुए कहा है कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शनिवार से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। और ये प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद ही ईवीएम को हैक करने की तारीख का ऐलान किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए ईवीएम बनाने वाली कंपनियां बीईएल और ईसीआइएल को ईवीएम चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS