मोदी की राह पर चली कांग्रेस, आईटी सेल को बनाएगी हाईटेक

X
By - haribhoomi.com |11 Jun 2014 6:30 PM
बदलेगा वेबसाइट का स्वरूप, प्रदेश भर में होगा आईटी सेल का व्यापक जाल।
भोपाल. विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा से करारी हार झेल चुकी कांग्रेस अब भाजपा को उसी के अंदाज में टक्कर देगी। कांग्रेस अपनी आईटी सेल को मजबूत करने के साथ पूरी तरह हाईटेक तरीके से काम करने पर काम कर रही है। इसके लिए प्रदेश भर में आईटी सेल का जाल बिछाया जाएगा जो भाजपा के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में हाईटेक तरीके से काम करेंगे।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जमकर हाईटेक टेक्नालॉजी का उपयोग किया। वहीं कांग्रेस की प्रदेश आईटी सेल इस मामले में भाजपा से पिछड़ गई। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इसी के चलते सबसे पहले आईटी सेल को भंग कर दिया था। अब कांग्रेस की आईटी सेल नए सिरे से हाईटेक टेक्नालॉजी पर काम कर रही है।
नई जानकारियां जुड़ेंगी
सबसे पहले कांग्रेस अपनी वेबसाइट का स्वरूप बदलने जा रही है। आकर्षक दिखने वाली नई वेबसाइट पर नई जानकारियों के साथ कई ऐसी चीजें भी जोड़ी जाएंगी जिनका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। इस पोर्टल को डायनेमिक बनाने के लिए आईटी सेल की नई टीम लगातार काम कर रही है। आईटी सेल के नए प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र वाजपेयी के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन आईटी विशेषज्ञ इस काम को अंजाम दे रहे हैं। संभवत: एक महीने में यह काम पूरा हो जाएगा। इन तैयारियों को अंजाम देने गुरुवार को आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी बुलाई गई है। बैठक में आईटी सेल कार्यकर्ताओं को पार्टीकी गाइडलाइन के बताने के साथ ही पार्टी को हाईटेक बनाने मंथन होगा।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, स्वत: मिल जाएंगी सूचनाएं-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS