सीबीएसई एग्जाम के लिए यूजफुल एप्स, करें DOWNLOAD लाएं HIGHEST MARKS

X
By - ???? ????? |15 Jan 2015 6:30 PM
सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा यूजफुल हैं ये एप्स
स्टडी विद टेक
दिल्ली. 10वीं -12वीं बोर्ड एग्जाम्स और अन्य क्लासेस के एनुअल एग्जाम्स होने वाले हैं। अगर आप भी एग्जाम की तैयार में लगे हैं तो इंटरनेट पर मौजूद यूजफुल एप्स की मदद ले सकते हैं और बेहतर तरीके से एग्जाम प्रिपरेशन कर सकते हैं।
आईटी रिवोल्यूशन ने आज स्टडी काफी आसान बना दी है। अब इंटरनेट पर कई सारे यूजफुल स्टडी और एग्जाम एप्स मौजूद हैं। इन एप्स के जरिए स्टूडेंट्स बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकते हैं।
यह एप क्लास 6 से 12 के स्टूडेंट्स के लिए है। इस यूनिक एजुकेशनल गेम एप को प्ले कर आप काफी कुछ सीख सकते हैं। इस एप में अलग-अलग सब्जेक्ट्स जैसे-इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, हिस्ट्री, सिविक्स, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, अकाउंटेंसी, बिजनेस और साइंससे रिलेटेड एक लाख से अधिक क्वैश्चंस हैं। वैसे तो यह एप सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा यूजफुल है, लेकिन बाकी के स्टूडेंट्स भी इससे हेल्प ले सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
इस एप में क्लास 9 से 12वीं तक के साइंस और कॉमर्स से रिलेटेड सैंपल पेपर दिए गए हैं। इन सैंपल पेपर की हेल्प से एग्जाम की तैयारी बेहतर तरीके से हो सकती है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम की तैयारी के लिए क्वैश्चन पेपर्स काफी यूजफुल टूल्स होते हैं। सीबीएसई गेस पेपर एप, ऐसा ही एक टूल है, जो सीबीएसई सिलेबस और एनसीईआरटी टेक्स्ट बुक के क्वैश्चन पेपर्स को कवर करता है। इन क्वैश्चन पेपर की मदद से आप अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, सीबीएसई सैंपल पेपर एप्स और सीबीएसई क्वैश्चन बैंक के बारे में -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS