दिल्ली के भारत नगर की रहने वाली 13 साल की लड़की अपने पिता से झगड़ा कर घर से भाग गई थी। करीब 1 महीने बाद दिल्ली पुलिस ने उस लड़की को बचा लिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की मानव तस्करी के जाल में फंस गई थी, जहां पर उसकी जबरन शादी करा दी गई थी। जब वह घर छोड़कर गई थी, उसके करीब 1 महीने बाद लड़की के परिवार को एक मिस्ड कॉल मिली, जिससे पुलिस ने उसका पता लगाया और रेस्क्यू किया।