दिल्ली में H5N1 वायरस का खतरा

By - हरिभूमि |2025-09-01 10:45:27
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर 'बर्ड फ्लू' का खतरा बढ़ने लगा है। दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में बर्ड फ्लू वायरस से 12 पक्षियों की मौत हो गई। इसके कारण चिड़ियाघर को बंद कर दिया है। प्रशासन जैव-सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के साथ निगरानी बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया गया। साथ ही पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। हर दिन दो बार पूरे परिसर का सर्वे किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर बाड़, तालाबों और चारगाहों की सफाई करने के साथ कीटाणु नाशक छिड़काव किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
