Logo
election banner
Hurun Global Rich List 2024: मुंबई ने पिछले एक साथ में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 26 नए अरबपति जोड़े। जबकि, इसी पीरियड में चीनी नागरिकों की वेल्थ बहुत तेजी से नीचे आई और उसके 18 पूर्व अरबपति लिस्ट से बाहर हो गए।

Hurun Global Rich List 2024: दुनिया के अमीरों की सूची में मुंबई को बेहद खास उपलब्धि हासिल हुई है। देश के प्रमुख औद्योगिक शहर ने पिछले एक साल में नए 26 अरबपति दिए। हुरुन रिसर्च 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई अब एशिया में अरबपतियों की राजधानी यानी बिलेनियर कैपिटल (Asia’s billionaire capital) बन चुकी है। इस मामले में मुंबई ने चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल मुंबई में 91 और बीजिंग में 91 अरबपति रहते हैं।

मुंबई अब एशिया की बिलेनियर कैपिटल
किसी शहर में अरबपतियों की संख्या के लिहाज से मुंबई को दुनिया में तीसरा स्थान मिला है। जबकि पहले स्थान पर अमेरिका का न्यूयॉर्क और दूसरे पर इंग्लैंड का लंदन शहर है। जहां अरबपतियों की संख्या सबसे ज्यादा है। एशियाई देशों में मुंबई चीन की राजधानी बीजिंग से आगे निकल चुका है। मुंबई के 603 वर्ग किलोमीटर एरिया में 92 अरबपति रहते हैं। जबकि, बीजिंग के 16 हजार वर्ग किलोमीटर एरिया में अब 91 अरबपति ही बचे हैं। 

चीन के 18 अरबपति लिस्ट से बाहर हुए, मुंबई में 26 बढ़े
मुंबई ने पिछले एक साथ में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 26 नए अरबपति जोड़े हैं। जबकि, इसी पीरियड में चीनी नागरिकों की वेल्थ बहुत तेजी से नीचे आई और उसके 18 पूर्व अरबपति लिस्ट से बाहर हो गए। मुंबई में रहने वाले अरबपतियों की नेटवर्थ फिलहाल 445 बिलियन डॉलर है, जिसमें पिछले एक साल में 47 फीसदी की बंपर ग्रोथ रिकॉर्ड की गई है। इसमें एनर्जी और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के साथ अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की शानदार बढ़ोतरी ने अहम भूमिका निभाई है। 

पहली बार टॉप 10 में शामिल हुई नई दिल्ली
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक, चीन के अरबपतियों की नेटवर्थ पिछले एक साल में 28 फीसदी घटी है। मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अरबपतियों की राजधानी है। नई दिल्ली पहली बार टॉप 10 में शामिल हुई। पाम बीच, इस्तांबुल, मैक्सिको सिटी और मेलबर्न हुरुन के शीर्ष 30 शहरों में शामिल हो गए। मुंबई में रियल एस्टेट सेक्टर में मंगल प्रभात लोढ़ा और उनके परिवार की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 117 फीसदी का उछाल आया है। 

jindal steel
5379487