haribhoomi hindi news
शेयर बाजार के इन 3 मल्टीबैगर स्टॉक्स ने पिछले 3 साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इनमें से एक शेयर तो सिर्फ तीन सालों में 3123% तक का रिटर्न दिया है।

Multibagger Stocks: भारतीय शेयर बाजार में पिछले तीन वर्षों के दौरान कुछ ऐसी कंपनियों ने कमाल किया है, जो अक्सर चर्चाओं से दूर रहती हैं। इन मल्टीबैगर स्टॉक्स ने निवेशकों को 3123 प्रतिशत तक का भारी-भरकम रिटर्न देकर हैरान कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं उन तीन कंपनियों के बारे में जिन्होंने कम समय में निवेशकों की संपत्ति में कई गुना इजाफा किया है।

1. GE Vernova T&D India: 3123% का बंपर रिटर्न
इस कंपनी ने पिछले तीन साल में अपने निवेशकों को सबसे ज्यादा मुनाफा कराया है। बीते 3 वर्षों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3123 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी देखी गई है। इस अवधि के दौरान शेयर का भाव 119 रुपये से बढ़कर 3824 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में इसमें 617%, 2025 में 83% और वित्त वर्ष 2026 में अब तक 134% की ग्रोथ दर्ज की गई है।

GE Vernova T&D India
GE Vernova T&D India Share Price

डिविडेंड से भी हुई कमाई
GE Vernova केवल ग्रोथ ही नहीं, बल्कि डिविडेंड देने में भी आगे रही है। बीते 5 साल में इस स्टॉक ने कुल 3048 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी ने साल 2025 में अपने पोजीशनल निवेशकों को 5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वहीं, साल 2024 में भी कंपनी ने 2 रुपये का डिविडेंड आवंटित किया था।

2. City Pulse Multiventures: 5 साल में 14000% से ज्यादा की बढ़त
दूसरे नंबर पर City Pulse Multiventures है, जिसके शेयरों ने पिछले तीन साल में 2540 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। स्टॉक का भाव 86 रुपये से उछलकर सीधे 2279 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 11.98 प्रतिशत है, जबकि पब्लिक होल्डिंग 88.02 प्रतिशत है। 5 साल के लंबे नजरिए से देखें तो इस स्टॉक ने 14748 प्रतिशत का ऐतिहासिक रिटर्न दिया है।

City Pulse Multiventures
City Pulse Multiventures

3. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX): स्टॉक स्प्लिट और शानदार ग्रोथ
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के लिए साल 2026 काफी अहम रहा है। इसी साल कंपनी के शेयरों का बंटवारा (Stock Split) हुआ, जिससे फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर रह गई। जनवरी 2026 में यह स्टॉक एक्स-स्प्लिट के तौर पर ट्रेड हुआ था। इसके अलावा, कंपनी ने साल 2025 में निवेशकों को प्रति शेयर 30 रुपये का भारी डिविडेंड भी दिया था।

MCX
MCX

प्रदर्शन की बात करें तो पिछले तीन साल में MCX का शेयर 303 रुपये से बढ़कर 2441 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान निवेशकों को कुल 705 प्रतिशत का शानदार रिटर्न मिला है। स्टॉक स्प्लिट के बाद बाजार में इसकी लिक्विडिटी बढ़ी है, जिससे छोटे निवेशकों का रुझान भी इस शेयर की तरफ काफी ज्यादा देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। यह खबर केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है, इसे निवेश की सलाह न माना जाए।

7