A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

दो सत्रों की लगातार तेजी के बाद मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोना आज 960 रुपये सस्ता होकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया, जबकि चांदी की कीमतों में भी तेज टूट दर्ज की गई। चांदी 2600 रुपये से ज्यादा गिरकर 2.61 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

क्यों दबाव में आई कीमती धातुएं
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर से उबरने के कारण सोने और चांदी पर दबाव बना। निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अहम अमेरिकी रोजगार और महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की आगे की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 1% गिरकर 5,016.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इससे पहले डॉलर में कमजोरी के चलते सोना पिछले सत्र में करीब 2% चढ़ा था। गौरतलब है कि 29 जनवरी को सोना 5,594.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.8% गिरकर 5,041.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते नजर आए।

चांदी में भी दिखी तेज गिरावट
चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट सिल्वर 2.5% टूटकर 81.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इससे पहले पिछले सत्र में चांदी करीब 7% चढ़ी थी। 29 जनवरी को चांदी ने 121.64 डॉलर प्रति औंस का ऑल-टाइम हाई भी बनाया था।

घरेलू सर्राफा बाजार का हाल
घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया था। चांदी 6.66% बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 1,300 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी।

MCX पर क्या रहे भाव
एमसीएक्स पर सोमवार को सोना और चांदी दोनों में मजबूती देखने को मिली थी। अप्रैल फ्यूचर्स के लिए MCX गोल्ड 2,943 रुपये या 1.89% की तेजी के साथ 1,58,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं मार्च फ्यूचर्स के लिए MCX सिल्वर 12,853 रुपये या 5.14% की बढ़त के साथ 2,62,745 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।