Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी 2000 रुपए उछली; देखें अपने शहर का ताजा रेट

Gold and Silver Prices,Gold Rate Today 17 March 2025, sone chandi ka bhav
X
Gold Price Today: 88,101 के हाई पर पहुंचा गोल्ड, चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल; 76 दिन में 15% बढ़े भाव।
Gold Price Today: दुनियाभर के बाजारों में पिछले हफ्ते सोना-चांदी में तेजी आई है। त्योहारी सीजन में 31 अक्टूबर को गोल्ड रेट्स ऑलटाइम रिकॉर्ड हाई लेवल 81,330 रु. पर थे।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। शुक्रवार (29 नवंबर) को भारत में सोना 670 से 760 रुपए तक महंगा हुआ। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 78,110 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,600 रुपए है। बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी में 2000 रुपए का उछाल
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) शुक्रवार को 2000 रुपए की तेजी आई। इससे पहले 25 नवंबर से 27 नवंबर के बीच चांदी 2600 रुपए सस्ती हुई थी। अभी एक किलोग्राम चांदी के दाम 91,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,00,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

ये भी पढ़ें... क्या होता है गोल्ड ETF? सालभर में दिया 19% तक रिटर्न; जानें इसमें कैसे करें निवेश?

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी नजर आई है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 10 डॉलर की गिरावट के साथ 2672 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी उछाल के साथ 30.65 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (29 नवंबर) भाव (28 नवंबर) अंतर
दिल्ली 71,760 71,050 (+710)
मुंबई 71,600 70,930 (+670)
चेन्नई 71,600 70,900 (+700)
कोलकाता 71,600 70,900 (+700)
हैदराबाद 71,600 70,900 (+700)
बेंगलुरु 71,600 70,900 (+700)
पुणे 71,600 70,900 (+700)
अहमदाबाद 71,650 70,950 (+700)
लखनऊ 71,760 71,050 (+700)
भोपाल 71,650 70,950 (+700)
इंदौर 71,650 70,950 (+700)
रायपुर 71,600 70,900 (+700)
बिलासपुर 71,600 70,900 (+700)
चंडीगढ़ 71,760 71,050 (+710)
जयपुर 71,760 71,050 (+710)
पटना 71,650 70,950 (+700)

ये भी पढ़ें... सोना या शेयर 2024 में किससे चमकेगी किस्मत, पोर्टफोलियो में क्या रखना ज्यादा फायदेमंद

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story