Gold-Silver Price Today (23 March 2026): अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 23 मार्च को सोना 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब ₹12,000 तक सस्ता होकर 1.35 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1.47 लाख थी।
इसके साथ ही, चांदी की कीमतों में भी आज जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 1 किलो सिल्वर के दाम 30,864 रुपए घटकर 2.01 लाख रुपए पर आ गए है। लंबे समय बाद आई इस भारी गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान खींचा है, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई है।
चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट
23 मार्च का चांदी की कीमत में 30,864 रुपए की तेज गिरावट आई है। आज 1 किलो सिल्वर 2.01 लाख रुपए के स्तर पर कोराबार कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को सिल्वर की कीमत 2.32 लाख रुपए किलो थी। बता दें, अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण 24 दिनों के अंदर गोल्ड 23,956 और चांदी 65,200 सस्ती हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के ताजा भाव
| शहर | 10 ग्राम सोने के भाव |
| दिल्ली | ₹1,40,170 |
| मुंबई | ₹1,40,020 |
| चेन्नई | ₹1,41,280 |
| कोलकाता | ₹1,40,020 |
| रायपुर | ₹1,40,020 |
| भोपाल | ₹1,40,070 |
| अहमदाबाद | ₹1,40,070 |
| पटना | ₹1,40,070 |
| लखनऊ | ₹1,40,170 |
| जयपुर | ₹1,40,170 |
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण
आमतौर पर जब वैश्विक स्तर पर तनाव या युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार बाजार का रुख थोड़ा अलग नजर आ रहा है। इसके पीछे कई अहम कारण सामने आए हैं:
1. कैश को प्राथमिकता: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बच रहे हैं। वे अपने गोल्ड और सिल्वर निवेश को बेचकर नकद पैसा जुटा रहे हैं, ताकि अनिश्चित हालात में उनके पास लिक्विड फंड मौजूद रहे।
2. प्रॉफिट बुकिंग का असर: जनवरी में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। ऐसे में बड़े निवेशकों ने ऊंचे दाम का फायदा उठाते हुए अपनी होल्डिंग्स बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ी और कीमतों पर दबाव आया।
3. ब्याज दरों का दबाव: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने भी कीमती धातुओं की मांग को प्रभावित किया है। ऊंची ब्याज दरों के कारण निवेशक अब दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोना-चांदी कमजोर पड़े हैं।
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का मानना है कि कीमतों में यह गिरावट आगे भी जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय रखें ये 2 जरूरी बातें
1. हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें: सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें। हॉलमार्क पर दिया गया अल्फान्यूमेरिक कोड उसकी शुद्धता और कैरेट की जानकारी देता है।
2. कीमत जरूर जांचें: खरीदने से पहले सोने का वजन और उस दिन का रेट अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से जरूर मिलान करें। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने के दाम अलग-अलग होते हैं।