Gold Silver Rates: 3 दिन में ₹5000 सस्ता हुआ सोना! चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें 26 अप्रैल की कीमत

gold silver rate today
X
सोने चांदी के आज (26 अप्रैल) के भाव।
Gold Silver Rates: सोना की कीमत 1 लाख प्रति दस ग्राम छूने के बाद अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है। बीते 3 दिनों में सोने में लगभग 5 हजार रुपये की गिरावट देखी गई है।

Gold Silver Rates: देश में सोना लख टकिया होने के बाद अब इसके दाम में गिरावट नजर आने लगी है। चांदी में भी सुस्ती दिखाई दे रही है। हालांकि शनिवार यानी 26 अप्रैल को भी सोने में मामूली बढ़त दिखाई दी है। वहीं, चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखी गई है। इंडियन बुलियन मार्केट एसोसिएशन के मुताबिक 26 अप्रैल की सुबह 7:45 बजे 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹95,270 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹87,331 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी (999 फाइन) की कीमत ₹96,680 प्रति किलोग्राम रही।

बता दें कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच सोने और चांदी के भाव में लगातार कुछ महीनों से बढ़ोतरी देखी गई है। अब भी निवेशकों का झुकाव दोनों धातुओं में बना हुआ है।

देश के प्रमुख शहरो में गोल्ड के रेट (प्रति ग्राम)

मुंबई
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,090 प्रति 10 ग्राम रही। वहीं MCX पर इसका रेट ₹95,032 रहा। चांदी की बात करें तो यहां बुलियन मार्केट में चांदी ₹96,500 प्रति किलो और MCX पर ₹96,198 प्रति किलो रही।

बेंगलुरु
यहां सोने की कीमत ₹95,170 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹96,580 प्रति किलोग्राम रही। MCX पर सोना ₹95,032 और चांदी ₹96,198 पर ट्रेड हो रही है।

नई दिल्ली
राजधानी में सोना ₹94,930 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹96,330 प्रति किलो रही। MCX के रेट्स यहां भी ₹95,032 (सोना) और ₹96,198 (चांदी) पर रहे।

इसे भी पढ़ें: PF Balance: पीएफ का बैलेंस चेक करना है लेकिन भूल गए हैं UAN नंबर? चिंता न करें! 1 मिनट में इस तरह लगेगा पता

चेन्नई
चेन्नई में आज सबसे ज्यादा सोने के दाम दर्ज किए गए, जहां इसका भाव ₹95,370 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। चांदी भी ₹96,780 प्रति किलो रही, जो सभी शहरों में सबसे अधिक है।

कोलकाता
कोलकाता में सोना ₹94,970 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹96,370 प्रति किलोग्राम रही। MCX के अनुसार यहां भी दरें ₹95,032 (सोना) और ₹96,198 (चांदी) पर टिकी रहीं।

हैदराबाद
हैदराबाद में सोना ₹95,200 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹96,600 प्रति किलोग्राम रही। MCX के अनुसार यहां भी दरें ₹95,032 (सोना) और ₹96,198 (चांदी) पर टिकी रहीं।

इसे भी पढ़ें: Joint Home Loan: ज्वाइंट होम लोन लेने की कर रहे हैं प्लानिंग? जान लें इसके फायदे और नुकसान

लखनऊ
लखनऊ में सोना ₹95,120 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹96,400 प्रति किलोग्राम रही। MCX के अनुसार यहां भी दरें ₹95,032 (सोना) और ₹96,198 (चांदी) पर टिकी रहीं।

इंदौर
इंदौर में सोना ₹95,180 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹96,440 प्रति किलोग्राम रही। MCX के अनुसार यहां भी दरें ₹95,032 (सोना) और ₹96,198 (चांदी) पर टिकी रहीं।

जयपुर
जयपुर में सोना ₹95,160 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹96,390 प्रति किलोग्राम रही। MCX के अनुसार यहां भी दरें ₹95,032 (सोना) और ₹96,198 (चांदी) पर टिकी रहीं।

भोपाल
भोपाल में सोना ₹95,140 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹96,420 प्रति किलोग्राम रही। MCX के अनुसार यहां भी दरें ₹95,032 (सोना) और ₹96,198 (चांदी) पर टिकी रहीं।

(कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story