LPG Cylinder Price: इतने रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, लोकसभा चुनाव के बीच महंगाई से राहत, जानें ताजा कीमतें

LPG Price
X
LPG Price
सिलेंडर की कीमतों में कमी और बढ़ोत्तरी के कई कारण होते हैं। जैसे अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में बदलाव, टैक्स नीतियों में बदलाव और आपूर्ति-मांग की गतिशीलता। कमर्शियल और घरेलू एलपीजी दोनों सिलेंडरों के दामों में संशोधन आम तौर पर प्रत्येक महीने के पहले दिन होता है। 

LPG Cylinder Price: 18वीं लोकसभा के लिए मतदान के बीच लोगों को महंगाई से राहत मिली है। तेल कंपनियों ने तत्काल प्रभाव से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत अब दिल्ली में 1745.50 रुपए होगी।

तेल कंपनियों ने पिछले महीने 30.50 रुपए दाम घटाए थे। तब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपए हो गई थी।

कोलकाता और चेन्नई में कितने रेट में मिलेगा सिलेंडर?
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1879 रुपए थी। अब 1959 रुपए में एक यूनिट सिलेंडर मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1717.50 रुपए थी, आज से इनकी कीमत 1698 रुपए हो गई है। चेन्नई में 1911 रुपए में एक यूनिट कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा।

यह छूट कमर्शियल सिलेंडर पर मिली है। इसका मतलब है कि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगर एक मई यानी आज कमर्शियल सिलेंडर को बुक करते हैं तो छूट मिलेगी।

महंगाई को निशाने पर केंद्र सरकार
कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष अक्सर ईंधन की कीमतों पर लगाम लगाने में नाकाम रहने और आवश्यक खाद्य पदार्थों और अन्य वस्तुओं की कीमतों पर इसके प्रभाव को लेकर केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर निशाना साधता रहा है। हालांकि तेल कंपनियों ने महंगाई से थोड़ी राहत दी है।

सिलेंडर की कीमतों में कमी और बढ़ोत्तरी के कई कारण होते हैं। जैसे अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में बदलाव, टैक्स नीतियों में बदलाव और आपूर्ति-मांग की गतिशीलता। कमर्शियल और घरेलू एलपीजी दोनों सिलेंडरों के दामों में संशोधन आम तौर पर प्रत्येक महीने के पहले दिन होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story