Gold Price Today: सोना 1 लाख के पार, चांदी ने ₹1.15 लाख किलो का नया रिकॉर्ड बनाया

सोना 1 लाख के पार, चांदी ने ₹1.15 लाख किलो का नया रिकॉर्ड बनाया
Gold-Silver Price Today: बाजार में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। बुधवार के कारोबारी दिन दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे 24 कैरेट सोना ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी ने ₹1.15 लाख प्रति किलो का नया ऑल-टाइम हाई बना दिया है। शादी-ब्याह और निवेश के लिहाज से ये बढ़ोतरी अहम मानी जा रही है।
IBJA द्वारा जारी लेटेस्ट रेट्स
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा बुधवार शाम जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,533 प्रति 10 ग्राम हैं। जबकि, मंगलवार को यह ₹99,508 प्रति ग्राम थीं। 24 घंटे में ₹1025 की तेजी आई हैं। इसी तरह 22 कैरेट सोने में ₹939 रुपए और 18 कैरेट सोने के दाम में ₹769 की बढ़ोत्तरी हुई है।
| सोना/चांदी | वर्तामन कीमत | बीते दिन | बढ़त |
24 कैरेट सोना | ₹1,00,533 प्रति 10 ग्राम | ₹99,508 | ₹1025 की बढ़त |
22 कैरेट सोना | ₹92,088 प्रति 10 ग्राम | ₹91,149 | ₹939 की बढ़त |
18 कैरेट सोना | ₹75,400 प्रति 10 ग्राम | ₹74,631 | ₹769 की बढ़त |
चांदी | ₹1,15,850 प्रति किलो | ₹1,14,493 | ₹1357 की बढ़त |
उल्लेखनीय है कि इस चांदी की कीमत साल 1 जनवरी को ₹86,055 प्रति किलो थी। अब तक इसमें 34% से ज्यादा का उछाल दर्ज किया जा चुका है।
वायदा बाजार में क्या चल रहा है?
- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है:
- सोने का 5 अगस्त 2025 वाला कॉन्ट्रैक्ट: ₹1,00,500 प्रति 10 ग्राम (0.17% की बढ़त)
- चांदी का 5 सितंबर 2025 वाला कॉन्ट्रैक्ट: ₹1,16,323 प्रति किलो (0.58% की तेजी)
Gold-Silver Price Today: भारत के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट और तेजी का मिला-जुला रुख देखने को मिला:
- कॉमैक्स गोल्ड: $3,441.10 प्रति औंस (0.08% की गिरावट)
- कॉमैक्स सिल्वर: $39.76 प्रति औंस (0.52% की बढ़त)
विशेषज्ञों के अनुसार, कॉमेक्स गोल्ड के स्थिर रहने और भारतीय रुपए में स्थिरता के कारण घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव सीमित रहा।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
विश्लेषकों का मानना है कि सोना अभी भी 1,03,500 के प्रमुख रेजिस्टेंस लेवल पर ट्रेड कर रहा है। चांदी में बढ़ी हुई औद्योगिक मांग और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी इसके समर्थन में काम कर रही है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि लॉन्ग टर्म गोल्ड और सिल्वर होल्डिंग्स के लिए यह समय अच्छा रिटर्न दे सकता है।
ये भी पढ़ें:
डिजिटल फ्रॉड रोकने RBI ने जारी की एडवाइजरी: 5 प्वाइंट में समझें
