मोदी की लहर ने बनाया रिकॉर्ड, भारतीय राजनीति में ऐसा पहले नहीं हुआ

नई दिल्ली. सोलहवीं लोकसभा में देश के सियासी इतिहास में नए ऐतिहासिक पन्ने जोड़ती कई दिलचस्प तस्त्वीरें उभरकर सामने आई हैं। आजादी के इतिहास में कम वोट लेने के बावजूद बहुमत के साथ 282 सीटें हासिल करके भाजपा ने एक नया इतिहास रचा है, इससे पहले 1967 में कांग्रेस ने महज 40.8 प्रतिशत वोट पर 283 सीटें लेकर बहुमत हासिल किया था। अब तक के चुनावी इतिहास में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है, जिसे वोट महज 31 प्रतिशत मिला है।
इससे पहले इस फेहरिस्त में कांग्रेस भी जिसने 1967 के लोकसभा चुनाव में 40.8 प्रतिशत वोट लेकर बहुमत हासिल करते हुए 283 सीटों पर कब्जा किया था, लेकिन उस समय लोकसभा में 520 ही सीटें थीं। मसलन इस बार वोट प्रतिशत का आंकड़ा इस बात का गवाह बन रहा है कि विभिन्न पार्टियों के बीच वोटों की बंदरबांट किस कदर हुई और ऐसे में भाजपा एक तिहाई से कम 31 फीसदी वोट पाने के बावजूद बहुमत के 272 के आंकड़े को पार कर 282 सीटों पर जीतकर आई।
इसके लिए भाजपा को कुल वैध मतों के 31 प्रतिशत वोट ही मिले। राजनीतिकारों इसे इस नजरिए से समझ रहे हैं कि 10 में से चार वोटरों ने भी भाजपा के पक्ष में वोट नहीं दिया। जबकि 2009 के चुनाव में भजापा को 18.5 प्रतिशत वोट मिला था और उसके हिस्से में 116 सीटों की जीत आई थी। यह कांग्रेस की खराब किस्मत का तकाजा ही रहा कि वह 19.3 फीसदी वोट के बाद 44 सीट पर ही सिमट गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS