राहुल ने नीतीश को बताया धोखेबाज, नीतीश ने दिया करारा जवाब
राहुल ने कहा, नीतीश को सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जनादेश मिला था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 July 2017 10:51 AM GMT
बिहार की जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार में लंबे समय से चल रहे विवाद में सरकार गिर गई। नीतीश कुमार की पार्टी ने तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप के बाद इस्तीफा मांगा था।
नीतीश कुमार चाहते थे कि तेजस्वी यादव अपने पद से इस्तीफा दें वहीं लालू यादव इस बात पर अड़े हुए थे कि तेजस्वी डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे। इसी बीच लालू के अड़ियल व्यवहार से महागठबंधन की सरकार गिर गई।
भाजपा के नीतीश को समर्थन देने पर राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता के लिए कोई कुछ भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने धोखा दिया है। राहुल ने कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि भाजपा और नीतीश के बीच खिचड़ी पक रही है। उन्होंने कहा कि 3-4 महीने पहले से ये सब चल रहा है। राहुल ने कहा नीतीश को सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जनादेश मिला था।
राहुल के इन आरोपों पर नीतीश ने कहा कि वक्त आने पर मैं सबका जवाब दूंगा। बिहार को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाने के लिए गठबंधन टूटना जरूरी था। मैंने जो भी फैसला लिया है वो बिहार के हित में लिया है।
My decision is in Bihar's interest and for its development: #NitishKumar after being sworn in as Bihar CM pic.twitter.com/qEvuQaQIji
— ANI (@ANI_news) July 27, 2017
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ बंद कमरे में करीब 45 मिनट तक मीटिंग की थी। इसके बाद नीतीश ने दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी इस मामले को लेकर बैठक की थी।
गौरतलब है कि गुरूवार सुबह नितीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और सुशील मोदी बिहार के डिप्टी सीएम बनें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story