महिलाएं बिंदियां क्यों लगाती हैं, सुहाग की मजबूरी या स्वास्थ्य लाभ

X
By - haribhoomi.com |21 July 2015 6:30 PM
बिंदी सिर्फ सुंदरता ही नहीं बढ़ाती, बल्कि इसे लगाने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं।
नई दिल्ली. स्त्री की सुंदरता में तब चार चांद लग जाते हैं, जब वह श्रृंगार करने के साथ ही माथे पर बिंदी भी लगाती है। बिंदी को श्रृंगार का एक आवश्यक अंग माना गया है। इसी वजह से महिलाएं और लड़कियां बिंदी लगाती हैं। आमतौर पर बिंदी को लेकर यही मान्यता है कि यह स्त्रियों के सुहाग की निशानी है। वृद्धजन और विद्वान अक्सर कहते हैं कि बिंदी के बिना स्त्रियों का माथा शोभा नहीं देता है। इन्हीं मान्यताओं के चलते बिंदी लगाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है।
स्त्री के सोलह श्रृंगार बताए गए हैं। इनमें बिंदी का महत्वपूर्ण स्थान है। विवाह से पूर्व लड़कियां बिंदी केवल सौंदर्य में वृद्धि के लिए लगाती हैं। बिंदी सिर्फ सुंदरता ही नहीं बढ़ाती, बल्कि इसे लगाने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिंदी लगाने से होने वाले कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में जिन्हें जानकर आप अपने दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे।
1.एकाग्रता बढ़ती है- बिंदी आज्ञा चक्र पर लगाई जाती है। आज्ञा चक्र यानी दोनों भौहों के बीच का भाग। यह चक्र हमारे मन को नियंत्रित करता है। हम जब भी ध्यान लगाते हैं तब हमारा ध्यान यहीं केंद्रित होता है। मन को एकाग्र करने के लिए इसी चक्र पर दबाव दिया जाता है।इसलिए बिंदी लगाने से एकाग्रता बढ़ती है।
2.सुनने की शक्ति को बढ़ाती है- बिंदी लगाने से सुनने की शक्ति बढ़ती है। चेहरे की नसों में से एक नस कान की तंत्रिका से जुड़ती है, जो आपके सुनने कि शक्ति को बेहतर करती है। इसलिए इस चक्र पर दबाव बनाने से आपके सुनने की शक्ति बढ़ती है।
नीचे की स्लाइड्स में पढें, बाकी के तथ्यों के बारे में -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS