राम मंदिर मुद्दा नहीं छोड़ा: सुरेश भैयाजी जोशी

राम मंदिर मुद्दा नहीं छोड़ा: सुरेश भैयाजी जोशी
X
उन्होंने पाकिस्तान जैसे देशों से भागकर यहां शरण लेने वाले लोगों के लिए भारतीय नागरिकता की वकालत की।

नागपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को कहा कि उसने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की प्रतिबद्धता को नहीं छोड़ा है और उच्चतम न्यायालय में इस मामले की सुनवाई तेजी से पूरा करने पर जोर दिया है। आरएसएस के सर कार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने कहा कि हमने राम मंदिर के मुद्दे को नहीं छोड़ा है।

संघ में सुरेश भैयाजी जोशी को फिर मिला दूसरा स्‍थान, तीसरी बार बने सर कार्यवाहक

उन्‍होंने कहा कि उच्च न्यायालय का फैसला जो हिन्दुओं के हक में गया था, यह अब उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है। न्यायपालिका महत्वपूर्ण है। उच्चतम न्यायालय में सुनवाई की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है और इसे तेजी से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। सरकार्यवाह ने कहा कि आरएसएस देश के 56 हजार गांव में सक्रिय है। हमारा लक्ष्य 6.5 लाख गांव तक पहुंचना है। नागपुर में आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक शुरु, कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

कश्मीर पर चुप्पी: जोशी ने जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन की तनावपूर्ण स्थिति और राज्य में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने का र्शेय पाकिस्तान को देने या कट्टरपंथी अलगाववादी मसर्रत आलम की रिहाई के बारे में सवालों का उत्तर देने से मना कर दिया।
गोवध पर प्रतिबंध लागू हो:
संघ के सरकार्यवाह ने कहा कि आरएसएस गौ वंश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और केवल कुछ भाजपा शासित राज्यों की ओर से गोवध पर रोक लगाने का कानून पर्याप्त नहीं है। सरकार को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि गोवध पर प्रतिबंध प्रभावी ढंग से लागू किया लाए, केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है।
हरियाणा की भाजपा सरकार ने हाल ही में गो मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया और गोवध के लिए सजा का प्रस्ताव किया। महाराष्ट्र में गोवध पर रोक लगाने की पहल की गई है।
नन की घटना की निंदा: संघ के सरकार्यवाह ने पश्चिम बंगला के नदिया जिले में एक स्कूल में 71 वर्षीया नन के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना को कड़े शब्दों में निंदा की। लेकिन साथ ही उन्होंने ऐसी घटनाओं को लेकर दो समुदाय में तनाव पैदा करने की कुछ तत्वों की कोशिश की आलोचना भी की।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, आदिवासियों के बीच काम भी काम करेगा संघ
-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story