भारत में Xiaomi Redmi Note 3 को मिल सकता है MIUI 10 अपडेट, पढ़े पूरी खबर

भारत में Xiaomi Redmi Note 3 को मिल सकता है MIUI 10 अपडेट, पढ़े पूरी खबर
X
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xioami ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी घोषणा की थी, जिसमें शाओमी ने जून में अपने नए MIUI 10 सॉफ्टवेयर देने का ऐलान किया था।

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xioami ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी घोषणा की थी, जिसमें शाओमी ने जून में अपने नए MIUI 10 सॉफ्टवेयर देने का ऐलान किया था।

कंपनी ने कुछ समय तक इस सॉफ्टवेयर को बीटा वर्ज़न में टेस्ट किया और पिछले कुछ महीनों से इसका स्टेबल वर्ज़न यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है।

WhatsApp पर बंद कर दें ये काम, नहीं तो हो सकती है जेल, जानें पूरी खबर

इसके साथ ही शाओमी ने रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम, रेडमी 4, रेडमी 4ए, रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के लिए MIUI 10 स्टेबल अपडेट दिया है अब, भारत में कंपनी ने रेडमी नोट 3 यूजर्स ने रिपोर्ट सांझा की है, जिसमें फोन में MIUI 10 स्टेबल अपडेट मिल रहा है।

रेडमी नोट 3 के यूजर्स ने फोरम पर जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें MIUI 10 स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। यूजर्स ने अपडेट से जुड़े स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

रेडमी नोट 3 यूजर्स को मिलने वाले अपडेट का वर्ज़न MIUI 10.1.1.0.MHOMIFI है जो ऐंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है।

इन अपडेट के साथ जुलाई सिक्यॉरिटी पैच भी शामिल है। स्क्रीनशॉट्स से पता चलता है कि नए अपडेट का साइज़ 261 एमबी है। स्क्रीनशॉट देखने के बाद यह पता चला है कि MIUI 10 स्टेबल चेंजलॉग के अनुसार, नए अपडेट के साथ फोन में कैमरा ऑप्टिमाइज़ किया है।

साथ ही XXL टेक्स्ट साइज़ ऑप्शन भी उपलब्ध करवाया गया है और फुलस्क्रीन में ग्रिडलाइन्स को भी फिक्स किया है। इतना ही नहीं नई डिज़ाइन के साथ सेटिंग्स मेन्यू को भी ऑप्टिमाइज़ किया है। होम स्क्रीन शॉर्टकट को भी फोन में एड किया है।

Google Play Store यूजर्स को दे रहा है खास डील्स, जाने इसके बारे में

बता दें कि अगर आपको भी अपना फोन अपडेट करना है, तो इसके लिए Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर मैन्युअली अपडेट चेक कर सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है। हमारी सलाह है कि फोन को अपडेट करने से पहले अपना डेटा का जरूर बैकअप बना लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story