Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अगर आपको भी मिल रहे है 100 और 500 रुपए के नकली नोट, तो ऐसे करें पहचान, नहीं होगा नुकसान

भारत की सरकार ने काले धन पर रोक लगाने के लिए नोट बंदी की थी, तब से काफी हद तक काले धन पर रोक लगी है। भारत सरकार के इस फैसले से ज्यादातर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा हैं।

अगर आपको भी मिल रहे है 100 और 500 रुपए के नकली नोट, तो ऐसे करें पहचान, नहीं होगा नुकसान
X

भारत की सरकार ने काले धन पर रोक लगाने के लिए नोट बंदी की थी, तब से काफी हद तक काले धन पर रोक लगी है। भारत सरकार के इस फैसले से ज्यादातर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा हैं।

Twitter ने पॉलिटिकल ऐड ट्रैकिंग टूल को किया लॉन्च, अब फेक न्यूज पर लगेगी रोक

नोट बंदी के बाद से ही आरबीआई यानि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000, 100 और 500 रुपए के नए नोट भी पेश किए है। लेकिन बाजार में नए नोट आते ही नकली नोटों की छपाई भी शुरू हो गई है और अब यह स्थिति है कि बाजार ज्यादातर 500 और 100 रुपए के नकली नोटों की भरमार हैं।

अगर आपके पास भी नकली नोट आ गए है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे आप 500 और 100 रुपए के नकली नोटों को जांच सकते है। चलिए जानते है पूरा प्रोसेस..

ऐसे पहचानें नकली नोटों को

1. असली 100 रुपए के नोट पर सामने वाले पार्ट पर दोनों तरफ देवनागरी में 100 लिखा होगा। नोट के बीच में महात्मा गांधी की फोटो लगी होगी। साथ ही असली नोट पर आरबीआई, भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा, वो भी छोटे अक्षरों में लिखा होगा।

2. जब भी आप असली नोट को मोड़ेंगे, तो नोट पर लगे तार का कलर बदल जाएगा। साथ ही असली नोट पर 100 रुपए का वॉटर मार्क भी लगा होगा। असली नोट में पीछे के हिस्से में छपाई का साल, स्लोगन और विभिन्न भाषाओं में सौ रुपए लिखा होगा और साथ ही अशोक स्तंभ भी बना हुआ होगा।

3. अगर आपको को अब भी नोट की असलियत पहचाने में परेशानी आ रही है, तो आप paisaboltahai.rbi.org.in वेबसाइट पर जाकर भी नोट पूरी जानकारी लेक सकते है। .

पुलवामा हमले के बाद बॉर्डर के इन इलाकों में नहीं एक्टिव है पाकिस्तानी सिम कार्ड

बता दें कि आरबीआई यानि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बाजार में नकली नोटों की भरमार होने की जानकारी मिली थी। साथ ही इस रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ था कि आज के समय में 100 रुपए के सबसे ज्यादा नकली नोट बाजार में चल रहे है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story