Google दे रहा है यूजर्स को एक लाख रुपए का इनाम जीतने का मौका, एेसे उठाए इसका फायदा

Google दे रहा है यूजर्स को एक लाख रुपए का इनाम जीतने का मौका, एेसे उठाए इसका फायदा
X
दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने बीते साल इंडिया में पेमेंट ऐप तेज के नाम से लॉन्च किया था। इस ऐप में यूजर्स अपने बैंक अकाउंट को लिंक करके यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकते है। भारत में ऑनलाइन पेमेंट मोड को बढ़ाने के लिए गूगल ने अपने ऐप का नाम बदलकर Google Pay रख दिया है।

दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google बीते साल इंडिया में पेमेंट ऐप तेज के नाम से लॉन्च किया था। इस ऐप में यूजर्स अपने बैंक अकाउंट को लिंक करके यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकते है।

भारत में ऑनलाइन पेमेंट मोड को बढ़ाने के लिए गूगल ने अपने ऐप का नाम बदलकर Google Pay रख दिया है। इसके साथ ही गूगल ने अपने यूजर्स के एक खास ऐलान किया है।

ये भी पढ़े: अपने स्मार्टफोन पर करना होगा यह काम, Google से मिलेगा 65 हजार रुपए का इनाम

गूगल ने घोषणा की है कि जो यूजर्स गूगल पे के जरिए ट्रांज़ेक्शन या पेमेंट करते है, तो वह 1,00,000 रुपए भी जीत सकते है। वहीं यूजर्स 18 सितंबर सुबह 9 बजे से गूगल का उपयोग करना होगा और कम से कम 5 पेमेंट करनी होगी। गूगल के इस इनाम को जीतने के लिए यूजर्स को इस ऐप के यूपीआई आईडी का इस्तेमाल पर्सन टू पर्सन ट्रांसजेक्शन के साथ दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांजेक्शन करनी होगी।

इसके साथ ही गूगल पे ऑफर में कंपनी यूजर्स को कुल 5 करोड़ रुपए का इनाम दे रही है। गूगल ने इस इनाम को एक लाख रुपए में बटा है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने दावा किया है कि यह इनाम चुनिंदा यूजर्स को ही दिया जाएगा।

गूगल अपने यूजर्स को गूगल पे लोन की सुविधा दे रहा है और इसके लिए गूगल ने कई बैंकों के साथ साझेदारी भी की है। इस साझेदारी की मदद से यूजर को आसानी से ऐप के जरिए लोन दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए आज का रेट

बता दें कि गूगल लोकप्रिय ब्रैंड्स जैसे बिग बाजार और अन्य ब्रैंड्स के पेमेंट ऑप्शन में गूगल पे को एड करने की तैयारी कर रही है। यह भी उम्मीद भी जताई जा रही है कि दिवाली तक रिटेल मार्केट में गूगल पे का उपयोग काफी बढ़ जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story