Google ने Google Maps में जोड़ा जबरजस्त फीचर, यूजर्स को होगा फायदा, ऐसे करता हैं काम

दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी Google ने अपने ऐप Google Maps में एक नया फीचर एड किया हैं। इसके साथ ही यह फीचर ऐड होने के बाद गूगल मैप्स और भी बेहतर तरीके से काम करने लगेगा। इसके साथ ही गूगल ने हाल ही के महीनों में कुछ नए और खास फीचर्स को ऐड किया है, जिससे यूजर्स को भी बहुत फायदा हुआ है।
गूगल ने गूगल मैप्स में नए ग्रुप फीचर को ऐड किया है, साथ ही इस नए फीचर को प्लानिंग टूल भी कहा जा रहा हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से अपने रास्ते में आने वाले सभी होटल के साथ रेस्टोरेंट्स के लिंक को अपने दोस्तो और परिजनों के साथ सांझा कर सकते हैं। हम आपको बताएंगे कैसे करता है यह नया फीचर काम, जानते हैं इसके बारे में.......
ये भी पढ़े: इस राज्य के लोगों को मिला सरकार से तोहफा, पांच रुपए से ज्यादा घटे तेल के दाम
गूगल मैप्स पर ऐसे करता हैं काम
1. सबसे पहले यूजर्स को गूगल मैप्स पर जाना होगा।
2. इसके बाद यूजर्स को रेस्टोरेंट्स में एक्सप्लोरर टैब को ओपन करना होगा।
3. इतना करने के बाद यूजर्स को रेस्टोरेंट्स में जाकर लॉन्ग टैप करना होगा और इसके बाद यूजर्स के पास एक लिंक आएगा।
4. यूजर्स इस लिंक को अपने सेव कर ले।
5. इतना करने के बाद यूजर्स अपनी जगह को शार्टलिस्ट करके अपने फेसबुक, व्हॉट्सएप या गूगल हैंगआउट पर जा कर शेयर कर सकते है।
जो भी यूजर्स ने लिंक को शेयर किया हैं, उस लोकेशन में जितने भी रेस्टोरेंट्स दिखाई देंगे। इस शार्टलिस्ट की मदद से यूजर्स अपने दोस्त या परिजन को वोट भी कर सकते है और साथ ही लाइक या डिस्लाइक भी कर सकते है। इसके साथ ही ग्रुप के लोगों के पास यह ऑप्शन रहेगा कि वे किसी को भी ऐड कर सकते हैं या हटा सकते है।
ये भी पढ़े: Honor Dussehra Sale: Honor 9n, Honor 9 lite और Honor 8 pro पर मिल रहा खास डिस्काउंट, ऐसे उठाए इसका फायदा
बता दें कि जितने भी गूगल के मेंबर्स हैं, वह सब गूगल मैप्स के जरिए एक्सेस कर सकते है। अगर यूजर्स इस फीचर को अपने ऐप में ऐड करना चाहते हैं तो उन्हें यह नया अपडेट गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS