Facebook ने भाषाओं के सटीक अनुवाद के लिए विकसित किया नया तरीका, यूजर को मिलेगा ये फायदा
फेसबुक में शोधकर्मियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न भाषाओं के सरल और सटीक अनुवाद का तरीका विकसित किया है।

फेसबुक में शोधकर्मियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ताका इस्तेमाल करते हुए विभिन्न भाषाओं के सरल और सटीक अनुवाद का तरीका विकसित किया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। ‘फोर्ब्स' के मुताबिक, महत्वपूर्ण खोज को इम्पेरिअल मेथड इन नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग या ईएमएनएलपी में प्रस्तुत किया जाएगा।
फेसबुक के लिए यह खोज महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि सोशल मीडिया कंपनी दुनिया भर में यूजरों को उनकी पसंदीदा भाषा में पोस्ट पढ़ने में मदद के लिए ‘ऑटोमैटिक लैंग्वेज ट्रांसलेशन' का इस्तेमाल करती है।
मौजूदा मशीनी अनुवाद प्रणाली कुछ भाषाओं में इंसानी स्तर के प्रदर्शन को हासिल कर सकती है लेकिन उसके पास सीखने के लिए विभिन्न भाषाओं में एक ही वाक्य का अपार संग्रह होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Flipkart दे रहा है डेबिट कार्ड पर EMI की सुविधा, यूजर्स को होगा बहुत फायदा, जानें कैसे उठाएं लाभ
फेसबुक कृत्रिम बुद्धिमता शोध (फेयर) खंड की टीम मशीनी अनुवाद प्रणाली तैयार करने में कामयाब रही है। इसमें विकिपीडिया जैसी उपलब्ध वेबसाइटों से विभिन्न भाषाओं में विभिन्न वाक्यों को समेटा गया है। सबसे अहम यह है कि ये वाक्य एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।
फेयर के पेरिस रिसर्च लैब के प्रमुख और शोधकर्मी एंटनी बोर्डस ने कहा कि एक समानांतर संग्रह तैयार करना बहुत जटिल काम है क्योंकि इसके लिए दोनों भाषाओं में पारंगत लोगों की जरूरत होती है। मसलन, पुर्तगाली/नेपाली का समानांतर संग्रह तैयार करने के लिए इन दोनों भाषाओं में प्रवीण लोगों की जरूरत होती है और यह बेहद कठिन काम है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App