अब अंग्रेजी सीखना हुआ आसान, Google का यह ऐप करेगा मदद, जानें इसके बारे में

अब अंग्रेजी सीखना हुआ आसान, Google का यह ऐप करेगा मदद, जानें इसके बारे में
X
आज के समय में अंग्रेजी भाषा को बोलना बहुत जरूरी हो गया है। वहीं, भारत में हर उर्म के व्यक्ति अंग्रेजी बोलना सीखना चाहता है और इसके लिए वे सभी तरीके आजमाते हैं।

आज के समय में अंग्रेजी भाषा को बोलना बहुत जरूरी हो गया है। वहीं, भारत में हर उर्म के व्यक्ति अंग्रेजी बोलना सीखना चाहता है और इसके लिए वे सभी तरीके आजमाते हैं।

खुशखबरी: जल्द लॉन्च होगा Whatsapp का नया फीचर, बताएगा कितनी बार हुआ मैसेज फॉरवर्ड

अब मार्केट में अंग्रेजी सीखाने वाले ऐप से लेकर वीडियो तक मौजूद है और साथ ही किताबे भी मौजूद है। अब दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने खास तौर पर लोगों को अंग्रेजी सिखाने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है, जो कि बहुत ही आसान तरीके से लोगों को अंग्रेजी बोलना सिखाता है।

चलिए जानते है इस गूगल के इस अंग्रेजी ऐप के बारे में......

गूगल ने खास तौर पर Bolo नाम से ऐप को लॉन्च किया है, जो कि प्राइमरी ग्रेड के बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाएगा। गूगल का यह ऐप एक एनिमेटेड कैरेक्टर है, जो कि बच्चों को हिंदी की कहानी पढ़ने के लिए प्रोतसाहित करता है।

साथ ही अगर बच्चा गलत अंग्रेजी का शब्द बोल देता है, तो यह ऐप बच्चे के उच्चारण को सही करने में मदद करता है।

बोलो ऐप में बच्चे अगर सही जवाब देंगे, तो यह ऐप उन्हें शाबाशी देगा और साथ ही क्वाइंस भी देगा। बच्चे इस ऐप को 10 से लेकर 15 मिनट तक इस्तेमाल कर सकते है और इसमें करीब 100 कहानियां शामिल हैं।

अब आप भी हवाई जहाज में कर सकेंगे मोबाइल इस्तेमाल, जानें कैसे

बता दें कि गूगल ने बोलो ऐप को लेकर कहा है कि यह ऐप बच्चों का डाटा कलेक्ट नहीं करता है और ना ही इसमें किसी भी तरह के विज्ञापन दिखाए जाते हैं। बोलो ऐप को ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, बोलो ऐप एंड्रोइड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story