TVS Package: टीवीएस एडवांस ओनरशिप पैकेज का उद्देश्य ग्राहकों को मानसिक शांति, कम डाउनटाइम और बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस स्कीम के तहत कई आकर्षक लाभ दिए जा रहे हैं।

TVS Package: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने थ्री-व्हीलर ग्राहकों के लिए ‘TVS King Ka Vaada 3.0’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नई पहल पिछले एडिशन की सफलता को आगे बढ़ाते हुए ग्राहकों और उनके परिवारों को और व्यापक सुरक्षा और सपोर्ट देने के लिए तैयार की गई है।

क्या है ‘TVS King Ka Vaada 3.0’?
यह एक एडवांस ओनरशिप पैकेज है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को मानसिक शांति, कम डाउनटाइम और बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत कंपनी सिर्फ वाहन तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि ग्राहकों और उनके परिवार की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देती है।

प्रमुख फायदे
इस स्कीम के तहत कई आकर्षक लाभ जैसे- दुर्घटना की स्थिति में ₹10 लाख तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर दो बच्चों के लिए प्रति बच्चा ₹1 लाख की शिक्षा सहायता, अस्पताल में भर्ती रहने पर 30 दिनों तक ₹4,000 प्रतिदिन की आय सुरक्षा, पेट्रोल, डीज़ल और EV मॉडल्स पर एक्सटेंडेड वारंटी, 3 फ्री मेंटेनेंस सर्विस, रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा दिए जा रहे हैं। 

सभी मॉडल्स पर लागू
यह योजना TVS King के पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होगी, जिसमें पैसेंजर और कार्गो दोनों सेगमेंट शामिल हैं। TVS King Deluxe और TVS King Duramax Plus जैसे मॉडल्स पर 2 साल की वारंटी, 3 फ्री सर्विस और 1 साल की रोडसाइड असिस्टेंस मिलेगी। वहीं TVS King EV Max में 6 साल की वारंटी, 3 फ्री सर्विस और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस दी जाएगी, जो इसे सेगमेंट में खास बनाती है। कार्गो सेगमेंट के TVS King Cargo HD और इसके EV वर्जन में भी 6 साल तक की वारंटी और समान फायदे मिलते हैं।

ग्राहकों के लिए बड़ा कदम
‘TVS King Ka Vaada 3.0’ के साथ टीवीएस मोटर कंपनी ने थ्री-व्हीलर सेगमेंट में ओनरशिप एक्सपीरियंस को एक नया स्तर दिया है। यह पहल न सिर्फ वाहन की विश्वसनीयता बढ़ाती है, बल्कि ग्राहकों की आजीविका और उनके परिवार की सुरक्षा को भी मजबूत बनाती है।

(मंजू कुमारी)