Logo
election banner
Top-5 Mileage Bikes In India: अगर आप एक अच्छे माइलेज के साथ किफायती बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हां हम आपको बाइक के 5 ऐसे मॉडल्स बता देते हैं, जिन्हें आप पर्चेस कर सकते हैं।

Top-5 Mileage Bikes In India: बाइक डेली यूज के काम के लिए पहली पंसद होती है। हर उम्र-वर्ग के लोगों के लिए बाइक बेहद जरुरी होती है। ऐसे में लोअर मीडिल क्लास से लेकर मीडिल क्लास तक सभी चाहते हैं कि वे ऐसी बाइक खरीदें जिसमें अच्छा अच्छा माइलेज मिले ताकि बाइक खर्चीली न पड़े। इसीलिए हम आपको 5 ऐसे बाइक बताने जा रहे हैं जिनमें आपको शानदार माइलेज मिलेगा। साथ ही यह चलने में भी अच्छी हैं। 

1. Hero HF Deluxe

हीरो HF डीलक्स की एक्स शोरूम कीमत 56,194 लाख रुपये से शुरू होती है. हीरो एचएफ डीलक्स 65 किमी/लीटर के माइलेज के साथ आती है. यह बाइक 6 वेरिएंट और 11 रंगों में उपलब्ध है. हीरो एचएफ डीलक्स में 97.2cc बीएस6 इंजन मिलता है, जो 7.91 बीएचपी की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक का वजन 112 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 9.6 लीटर है।

2. बजाज प्लेटिना
भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज की  Bajaj प्लेटिना 100 एक शानदार माइलेज बाइक हैं। इसकी एक्सशोरुम कीमत करीब 61 हजार 650 रुपए से शुरु होती है। यह 70 किलोमीटर का माइलेज देती है। यानी एक लीटर पेट्रोल डलवाओ और 70 किलोमीटर का सफर तय कर लो। यह बाइक 2 वेरिएंट और 4 रंगों में उपलब्ध हैं। इस बाइक में 102cc BS6 इंजन मिलता है। यह 7.79 BHP  की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। फ्रंट और रियर दोनों ड्रम ब्रेक के साथ इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। 

3. Tvs Sports
टीवीएस स्पोर्ट बाइक एक माइलेज बाइक है। यह एक लीटर में 69 किलोमीटर चलती है। बाइक की एक्स शोरूम कीमत 61,602 रुपए से शुरू होती है। यह 3 वेरिएंट और 7 रंगों में उपलब्ध है। TVS स्पोर्ट 109.7cc BS6 इंजन से लैस है। यह 8.18 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों ओर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बाइक का वजन 112 किलोग्राम है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर है। 

4. Honda Shine 
होंडा शाइन 100  में भी करीब 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाता है। इसकी एक्स-शोरुम कीमत 65 हजार से शुरू होती है। यह बाइक केवल 1 वेरिएंट और 5 रंगों में उपलब्ध है। इसमें एक 98.98cc का BS6 इंजन मिलता है। यह 7.28 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।  बाइक का वजन 99 किलोग्राम है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9 लीटर है। 

5. Tvs Radian
टीवीएस रेडियन बाइक की कीमत 72 हजार 859 रुपए से शुरू होती है। इसमें आपको 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाता है। यह बाइक 109.7cc BS6 इंजन से लैस है। 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक मिलता है। बाइक का वजन 113 किलोग्राम है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर है। 

 

5379487