Logo
क्या आपको पता है कि देश की सबसे सुरक्षित 10 कारें कौन-सी हैं। अगर आप नहीं जानते तो हम इस खबर में आपको वो 10 गाड़ियां बताते हैं, जो बड़े हादसों के समय सुरक्षित मानी गई है। इन्हें ग्लोबल NCAP ने अलग-अलग सेफ्टी रेटिंग दी है।

जब हम कोई कार खरीदने जाते हैं तो ये देखते हैं कि car कितनी सेफ है। इस खबर में हम आपको देश की 10 सबसे सेफ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। हाल ही में ग्लोबल NCAP ने कई कारों का क्रैश टेस्ट किया है। इन टेस्ट में कारों को मिली सेफ्टी रेटिंग के हिसाब से हमने इन्हें अपनी लिस्ट में शामिल किया है। इसमें Volkswagen की कारों ने एकतरफा वर्चस्व कायम किया है। 

1. Volkswagen Virtus
जर्मन ऑटो कंपनी Volkswagen की ये कार पहले नंबर पर है। Volkswagen Virtus और Skoda Slavia भारत की पहली सेडान बन गई हैं, जो ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की रेटिंग लेकर आई है। दोनों कारों को वयस्कों और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। वर्टस ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 34 में से 29.71 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 49 में से 42 अंक हासिल किए हैं।

2. Skoda Slavia
ये कार Volkswagen Virtus जैसी ही है, बस नाम, कीमत और कुछ विशेषताएं बदल जाती हैं। इसे भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में Volkswagen Virtus के समान ही सेफ्टी रेटिंग मिली है। आपको बता दें कि स्लाविया स्कोडा का प्रमुख मॉडल है। कंपनी ने पिछले साल इसे Skoda Rapid का स्थान दिया था।

3. Volkswagen Taigun
भारत में सबसे सुरक्षित SUVs भी जर्मन कार निर्माता वोक्सवैगन और उसके चेक पार्टनर स्कोडा ही देती है। Taigun कॉम्पैक्ट SUV भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार स्कोर हासिल कर चुकी है। Volkswagen Taigun को वयस्कों और बच्चों दोनों की ही सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। 71.64 अंकों के समग्र सुरक्षा स्कोर के साथ Taigun भारत में बिकने वाली सबसे सुरक्षित SUV कार है।

4. Skoda Kushaq
कंपनी की ये कार Volkswagen Taigun जैसी ही है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार ने भी 5-स्टार स्कोर हासिल किए थे। Skoda Kushaq को भी वयस्कों और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।

5. Mahindra Scorpio N
महिंद्रा की इस SUV ने अपने ग्राहकों को खुश किया है। Mahindra Scorpio N ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 58.18 अंक हासिल कर अपने ग्राहकों को खुश किया। इस एसयूवी ने वयस्क सुरक्षा में 5-स्टार रेटिंग हासिल की। जबकि बाल संरक्षण में इसे केवल 3-स्टार ही मिले हैं। यह कार अब आधिकारिक तौर पर भारतीय कार निर्माता कंपनी की सबसे सुरक्षित SUV है।

6. Mahindra XUV700
XUV700 ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 4-स्टार की रेटिंग हासिल की थी। हालांकि इसे एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 57.69 अंक मिले थे, जो कि Scorpio N से कम हैं।

7. Tata Punch
टाटा की सबसे सुरक्षित कार Punch है। Tata Punch ने ग्लोबल NCAP में ओवरऑल 5-स्टार की रेटिंग हासिल की है। बड़ों और बच्चों के लिए इस कार की सुरक्षा रेटिंग XUV700 के समान है। हालांकि पंच का समग्र सुरक्षा स्कोर 57.34 अंक है।

8. Mahindra XUV300
Mahindra XUV300 ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करने वाली महिंद्रा की तीसरी SUV है। इसने क्रैश टेस्ट में उच्चतम सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। Mahindra XUV300 को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग 4-स्टार स्कोर किए हैं। XUV300 का समग्र सुरक्षा स्कोर 53.86 अंक है।

9. Tata Altroz
Altroz ​​उन पहली कुछ कारों में से एक थी, जिसे Tata Motors के लिए उच्चतम सुरक्षा रेटिंग मिली थी। यह ग्लोबल NCAP में ओवरऑल फाइव स्टार रेटिंग हासिल करने वाली भारत की इकलौती हैचबैक है। Tata Altroz ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 5-स्टार वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में केवल 3-स्टार स्कोर किए थे। इस हैचबैक ने 45.13 अंकों का समग्र सुरक्षा स्कोर हासिल किया है।

10. Tata Nexon
टाटा की ये SUV भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है। इस सब-कॉम्पैक्ट SUV को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। हालांकि, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में इसे केवल 3-स्टार ही मिले थे। वहीं इसे 41.06 अंक मिले हैं।

5379487