SUV Comparison: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार ग्राहकों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। इस सेगमेंट में Mahindra की Mahindra XUV 3XO और Maruti Suzuki की Maruti Brezza दो मजबूत विकल्प माने जाते हैं। अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन दोनों के बीच तुलना आपके लिए मददगार हो सकती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
- Mahindra XUV 3XO में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 111 hp और 200 Nm टॉर्क देता है, जबकि TGDi इंजन 131 hp और 230 Nm टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन 300 Nm टॉर्क के साथ आता है। माइलेज की बात करें तो यह SUV 18 से 21 km/l तक का प्रदर्शन देती है।
- वहीं Maruti Brezza में 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 PS की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क देता है। माइलेज के मामले में यह SUV मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट में लगभग 19.8 km/l तक का एवरेज देती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
फीचर्स के मामले में XUV 3XO काफी एडवांस है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Level-2 ADAS, Alexa सपोर्ट और Harman Kardon ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। दूसरी ओर, Brezza में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, 9-इंच SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, की-लेस एंट्री और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत और वैल्यू
Mahindra XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत 7.37 लाख रुपये से शुरू होकर 14.55 लाख रुपये तक जाती है। वहीं Maruti Brezza की कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर 13.01 लाख रुपये तक है।
कौन सी SUV बेहतर?
अगर आप ज्यादा पावर, डीजल ऑप्शन और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, तो XUV 3XO बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं बेहतर माइलेज, भरोसेमंद ब्रांड और कम मेंटेनेंस के लिए Brezza एक अच्छा विकल्प साबित होती है।
(मंजू कुमारी)