SUV Comparison: नई कुशाक एसयूवी प्रीमियम फील, यूनिक फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड चाहने वालों के लिए शानदार ऑप्शन है। जबकि एडवांस टेक्नोलॉजी और किफायती दाम के लिए नई डस्टर भी मजबूत दावेदार है।

SUV Comparison: भारतीय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मुकाबला लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में स्कोडा ने अपनी अपडेटेड स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। वहीं, रेनो ने अपनी पॉपुलर Renault Duster को नए अवतार में पेश किया है। दोनों SUVs फीचर्स, इंजन और कीमत के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं।

पावरट्रेन: कौन है ज्यादा दमदार?
Kushaq Facelift में 1.0L (115 hp) और 1.5L (150 hp) टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन दिए गए हैं। दूसरी तरफ Duster ज्यादा विकल्प देती है। इसमें 1.0L (100 hp) और 1.3L टर्बो (160 hp) इंजन मिलता है। साथ ही मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन का विकल्प भी उपलब्ध है। पावर के मामले में Duster थोड़ा आगे नजर आती है।

फीचर्स: कौन सी SUV ज्यादा प्रीमियम?

  • नई कुशाक फेसलिफ्ट में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और रियर सीट मसाज फंक्शन जैसे यूनिक फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, TPMS और पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड हैं।
  • वहीं डस्टर फीचर्स के मामले में ज्यादा एडवांस है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट मिलता है। सबसे खास बात है कि इसमें 360° कैमरा और Level-2 ADAS जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

कीमत: कौन है ज्यादा किफायती?
Kushaq Facelift की कीमत ₹10.69 लाख से शुरू होती है, जबकि Duster ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। एंट्री लेवल पर Duster थोड़ी सस्ती है, लेकिन दोनों में अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ कई विकल्प मिलते हैं।

अगर आप प्रीमियम फील, यूनिक फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं, तो Kushaq बेहतर विकल्प है। वहीं ज्यादा पावर, एडवांस टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत के लिए Duster एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आती है

(मंजू कुमारी)