Logo
Skoda SUV: स्कोडा नई कुशाक को पांच वेरिएंट्स—क्लासिक+, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और टॉप-एंड मोंटे कार्लो—में पेश करेगी। इसकी लॉन्चिंग 21 मार्च को हो सकती है।

Skoda SUV: अगर आप एक नई, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Skoda Kushaq Facelift 2026 आपके लिए शानदार विकल्प बन सकती है। Skoda Auto अपनी इस पॉपुलर SUV का अपडेटेड वर्जन लेकर आ रही है, जिसकी कीमतों का खुलासा 21 मार्च 2026 को किया जाएगा।

5 वेरिएंट्स में आएगी नई कुशाक
नई कुशाक को पांच वेरिएंट्स—क्लासिक+, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और टॉप-एंड मोंटे कार्लो—में पेश किया जाएगा। इससे ग्राहकों को अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी।

इंजन और परफॉर्मेंस
इस SUV में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (115hp) के साथ इस बार नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो ड्राइविंग को और स्मूद बनाएगा। इसके अलावा 6-स्पीड मैनुअल का विकल्प भी रहेगा। वहीं, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (150hp) के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जो बेहतर पावर और परफॉर्मेंस देता है।

डिजाइन और लुक
नई कुशाक का डिजाइन Skoda Kodiaq से प्रेरित है। इसमें शार्प LED हेडलाइट्स, नए DRLs और LED एलिमेंट्स के साथ अपडेटेड ग्रिल दी गई है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देती है।

साइड प्रोफाइल:
17-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स (50 किलो कैपेसिटी) और ब्लैक क्लैडिंग इसे रफ-एंड-टफ अपील देते हैं।

रियर डिजाइन:
कनेक्टेड LED टेललाइट्स, इल्यूमिनेटेड लोगो, स्पॉइलर और ब्लैक बंपर इसे स्पोर्टी और मॉडर्न बनाते हैं।

सबसे बड़ा अपडेट
इस फेसलिफ्ट का सबसे खास फीचर नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, जो शहर और हाईवे दोनों में बेहतर ड्राइविंग अनुभव और माइलेज देने का वादा करता है। कुल मिलाकर, Skoda Kushaq Facelift 2026 अपने नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभर रही है।

(मंजू कुमारी)

7