Upcoming Cars: भारतीय ऑटो बाजार के लिए मार्च 2026 बेहद खास रहने वाला है। इस महीने एंट्री-लेवल एसयूवी से लेकर लग्ज़री एमपीवी और हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी तक कई नए मॉडल लॉन्च होने जा रहे हैं। बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक ग्राहकों के पास पहले से ज्यादा विकल्प होंगे। आइए जानते हैं इस महीने आने वाली प्रमुख कारों के बारे में।
Renault Duster
रेनॉल्ट डस्टर 17 मार्च को भारत में वापसी कर रही है। 2022 में बंद होने के बाद यह दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आएगी—1.0 लीटर (100 hp) और 1.3 लीटर (163 hp)। दोनों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि 1.3 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड DCT का विकल्प भी होगा। दिवाली 2026 के आसपास 1.8 लीटर हाइब्रिड वेरिएंट भी आने की उम्मीद है, जिसकी संयुक्त पावर करीब 160 hp होगी।
Mercedes-Benz V-Class
2 मार्च को मर्सिडीज-बेंज अपनी लग्ज़री एमपीवी वी-क्लास को दोबारा लॉन्च करेगी। यह फेसलिफ्ट मॉडल होगा। वैश्विक बाजार में 6 और 8-सीटर लेआउट उपलब्ध हैं, लेकिन भारत के लिए कॉन्फ़िगरेशन की पुष्टि नहीं हुई है। इसका मुकाबला Lexus LM और Toyota Vellfire जैसी प्रीमियम एमपीवी से होगा।
Audi SQ8
17 मार्च को लॉन्च हुई ऑडी SQ8, Q8 और RS Q8 के बीच की परफॉर्मेंस एसयूवी है। इसमें 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो 507 hp और 770 Nm टॉर्क देता है। यह 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है।
Skoda Kushaq
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट में नया डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ और मसाजिंग रियर सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। 1.0 लीटर टर्बो इंजन अब 8-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ आएगा, जबकि 1.5 लीटर इंजन 7-स्पीड DCT के साथ जारी रहेगा।
Toyota Urban Cruiser Ebella
टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में आएगी। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक विकल्प होंगे, जिनकी रेंज क्रमशः 440 किमी और 543 किमी (ARAI दावा) तक होगी।
कुल मिलाकर, मार्च 2026 कार खरीदारों के लिए रोमांचक विकल्पों से भरा महीना साबित होगा।
(मंजू कुमारी)