Mahindra SUV: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में अपडेट के तौर पर बेहतर कनेक्टेड कार फीचर्स और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन भी जोड़ने की तैयारी है। हालांकि, इसके मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव नहीं होंगे।

Mahindra SUV: भारतीय एसयूवी बाजार में महिंद्रा की Mahindra Scorpio N ने मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी जल्द ही इसका अपडेटेड या फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) इस लोकप्रिय SUV में नई टेक्नोलॉजी और कुछ अपडेटेड फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रही है। स्कॉर्पियो एन पहले से ही लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित मजबूत SUV के रूप में जानी जाती है। ऐसे में आने वाले फेसलिफ्ट में टेक्नोलॉजी और कंफर्ट से जुड़े अपडेट ग्राहकों के खरीदारी फैसले को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव नहीं होंगे।

इंटीरियर टेक्नोलॉजी में हो सकते हैं बड़े बदलाव

  • फेसलिफ्टेड Mahindra Scorpio N में सबसे बड़ा अपडेट इंफोटेनमेंट सिस्टम में देखने को मिल सकता है। मौजूदा मॉडल में पहले से बड़ी स्क्रीन दी गई है, लेकिन नए वर्जन में इससे भी बड़ी टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
  • इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार SUV में सेमी-डिजिटल सेटअप की जगह पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। इससे ड्राइवर को नेविगेशन, वाहन की जानकारी और ड्राइवर असिस्टेंस अलर्ट ज्यादा साफ तरीके से दिखाई देंगे। अपडेट के तौर पर बेहतर कनेक्टेड कार फीचर्स और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन भी जोड़े जा सकते हैं।

कंफर्ट और सेक्टर फीचर्स में भी सुधार
तकनीकी अपडेट के साथ कंपनी कंफर्ट और सेफ्टी से जुड़े नए फीचर्स भी शामिल कर सकती है। संभावित बदलावों में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), बेहतर विजिबिलिटी के लिए अतिरिक्त कैमरे और अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट इंटरफेस शामिल हो सकते हैं। मौजूदा मॉडल में पहले से ही कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। फेसलिफ्ट के बाद इस लिस्ट में और भी आधुनिक फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

डिजाइन में हल्के बदलाव संभव
रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट मॉडल के एक्सटीरियर में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए जाएंगे। इसमें नई ग्रिल डिटेलिंग, अपडेटेड हेडलाइट और टेललाइट डिजाइन के साथ बंपर में छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये बदलाव आमतौर पर कार के लुक को नया और फ्रेश बनाने के लिए किए जाते हैं, जबकि SUV की मूल डिजाइन और पहचान को बरकरार रखा जाता है।

इंजन और लॉन्च टाइमलाइन
उम्मीद है कि फेसलिफ्टेड Mahindra Scorpio N में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प ही बरकरार रहेंगे। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध रहेंगे, जबकि कुछ वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिल सकता है। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग और डेवलपमेंट के बाद इसे भारतीय बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है।

(मंजू कुमारी)