इलेक्ट्रिक कार पर भारी डिस्काउंट, 1.30 लाख की गिरावट के बाद कीमत 8 लाख से नीचे

09 Mar 2026

Tata Motors अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक Tata Tiago EV पर आकर्षक ऑफर दे रही है

मार्च 2026 के दौरान इस कार पर कुल मिलाकर करीब 1.30 लाख रूपये तक की बचत संभव है

Tiago EV उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प मानी जाती है जो कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं

इस इलेक्ट्रिक कार में ग्राहकों को दो बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है, इसमें एक 19.2kWh और दूसरा 24kWh बैटरी पैक मिलता है

छोटा बैटरी पैक लगभग 250 किमी और बड़ा बैटरी पैक 315 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है

कार के अंदर 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं

सुरक्षा के लिहाज से कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और कई बेसिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं

इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.99 लाख से शुरू होकर 11.89 लाख रूपये तक जाती है

डिस्काउंट की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करना बेहतर रहेगा