Long Range EV: लोटस की लग्जरी Eletre इलेक्ट्रिक एसयूवी 600 और 900 सीरीज में आती है। कंपनी ने पिछले साल जनवरी में Emeya भी 600 और 900 सीरीज में लॉन्च की थी।

Long Range EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, कम रनिंग कॉस्ट और प्रदूषण में कमी। अब ग्राहक लंबी रेंज वाली EV को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें WLTP स्टैंडर्ड पर शानदार रेंज के लिए जाना जाता है।

Lotus Eletre
यह एक लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है, जो 600 और 900 सीरीज में आती है। 600 सीरीज में 112 kWh बैटरी के साथ करीब 600 किमी की रेंज मिलती है और 612 hp की पावर देती है। वहीं, 900 सीरीज में 918 hp की ताकत और करीब 500 किमी की रेंज मिलती है। इसकी कीमत लगभग 2.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Mercedes-Benz EQS SUV
Mercedes की यह प्रीमियम EV 5-सीटर (EQS 450) और 7-सीटर (EQS 580) ऑप्शन में आती है। इसमें 122 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर लगभग 613 किमी की रेंज देती है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है और इसकी कीमत करीब 1.34 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Lotus Emeya
जनवरी 2025 में लॉन्च हुई Emeya भी 600 और 900 सीरीज में उपलब्ध है। इसमें Eletre जैसा ही बैटरी सेटअप मिलता है। इसकी रेंज 600 सीरीज में करीब 610 किमी और 900 सीरीज में लगभग 500 किमी है। इसकी कीमत करीब 2.95 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

BMW iX
BMW की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV iX में 105.2 kWh बैटरी और ड्यूल मोटर सेटअप मिलता है, जो 523 hp की पावर देता है। यह SUV एक बार चार्ज होने पर करीब 635 किमी की रेंज देती है और 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.6 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी कीमत लगभग 1.40 करोड़ रुपये है।

Tesla Model Y
Tesla की Model Y दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। स्टैंडर्ड वर्जन में 500 किमी और लॉन्ग रेंज वर्जन में 661 किमी तक की रेंज मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

इन सभी EVs में लंबी रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है, जो इन्हें प्रीमियम सेगमेंट में खास बनाती है।

(मंजू कुमारी)