Electric PV Sales: इलेक्ट्रिक फोर व्हीकल की सेल्स फिर हुआ इजाफा, मई में 7638 लोगों ने खरीदीं ये कार

Electric Passenger Vehicle Sales
X
Electric Passenger Vehicle Sales
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने मई 2024 की इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेल्स का डेटा जारी किया है। इस सेगमेंट इसमें 3.01% की मामूली मंथली बढ़त देखने को मिली।

Electric Passenger Vehicle Sales: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने मई 2024 की इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेल्स का डेटा जारी किया है। इस सेगमेंट इसमें 3.01% की मामूली मंथली बढ़त देखने को मिली। अप्रैल 2024 में 7,415 यूनिट बिकी थीं, जो मई में बढ़कर 7,638 यूनिट हो गईं। सेगमेंट में टाटा मोटर्स लीडर बनी हुई है। कंपनी के पास सेगमेंट का करीब 70% मार्केट शेयर है। टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में नेक्सन EV, टिगोर EV, टियागो EV और पंच EV शामिल हैं। कंपनी जल्द ही अपने पोर्टफोलियो में कई दूसरे इलेक्ट्रिक मॉडल भी जोड़ने पर काम कर रही है।

Electric Passenger Vehicle Sales
Electric Passenger Vehicle Sales

टाटा मोटर्स ने मई 2024 में 5,083 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 6,018 यूनिट का था। एमजी मोटर्स इंडिया ने मई 2024 में 1,441 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 464 यूनिट का था। महिंद्रा ने मई 2024 में 564 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 390 यूनिट का था। मई 2024 में 163 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 146 यूनिट का था। हुंडई ने मई 2024 में 96 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 171 यूनिट का था।

पीसीए ऑटोमोबाइल्स ने मई 2024 में 86 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 324 यूनिट का था। बीएमडब्ल्यू ने मई 2024 में 72 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 75 यूनिट का था। मर्सिडीज बेंज ने मई 2024 में 57 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 19 यूनिट का था। वोल्वो ने मई 2024 में 35 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 45 यूनिट का था। किआ इंडिया ने मई 2024 में 21 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 47 यूनिट का था।

ऑडी एजी ने मई 2024 में 6 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 7 यूनिट का था। पोर्श एजी जर्मनी ने मई 2024 में 2 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 6 यूनिट का था। अन्य ने मई 2024 में 12 इलेक्ट्रिक कार बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 22 यूनिट का था। मई 2024 में कुल 7,638 इलेक्ट्रिक कार बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 7,734 यूनिट का था।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story