Best EV: ओला इलेक्ट्रिक अपने S1 सीरीज स्कूटरों—S1X, S1 Air, S1 Pro और S1 Sport—पर 3 साल या 40,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी देता है।

Best EV: अगर आप पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ रेंज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि वारंटी भी एक अहम फैक्टर है। खासकर बैटरी पैक पर मिलने वाली वारंटी, क्योंकि यही स्कूटर का सबसे महंगा और महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लंबी वारंटी न सिर्फ मन की शांति देती है, बल्कि लंबे समय तक खर्च से भी बचाती है। आइए जानते हैं उन प्रमुख मॉडलों के बारे में जो बेहतर वारंटी ऑफर करते हैं।

 Ola Electric S1 सीरीज
ओला इलेक्ट्रिक अपने S1 सीरीज स्कूटरों—S1X, S1 Air, S1 Pro और S1 Sport—पर 3 साल या 40,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी देता है। ग्राहक चाहें तो 8 साल या 1.25 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी योजना भी चुन सकते हैं। लंबी वारंटी विकल्प के कारण यह पहली बार खरीदने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनता है।

Ather Energy 450 रेंज
एथर एनर्जी अपने 450 रेंज स्कूटरों पर 3 साल या 30,000 किलोमीटर की मानक वारंटी देती है। इसे बढ़ाकर 8 साल या 80,000 किलोमीटर तक किया जा सकता है। खास बात यह है कि अगर बैटरी की सेहत 70% से नीचे जाती है, तो कंपनी बैटरी बदलने की सुविधा भी देती है।

 Ather Rizta
हाल ही में लॉन्च हुआ एथर का फैमिली स्कूटर रिज्ता अपने साथ 8 साल या 80,000 किलोमीटर की बैटरी वारंटी स्टैंडर्ड तौर पर लेकर आया है। यह उन ग्राहकों के लिए खास है जो लंबी अवधि की सुरक्षा चाहते हैं।

TVS iQube सीरीज
आईक्यूब सीरीज 3 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी देती है। बैटरी वारंटी को 5 साल या 70,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है, जो इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।

 Simple Energy Simple One
सिंपल वन स्कूटर 3 साल या 30,000 किलोमीटर की बैटरी वारंटी के साथ आता है। कंपनी 5 साल/50,000 किमी और 8 साल/80,000 किमी तक की एक्सटेंडेड वारंटी योजना भी देती है। 

(मंजू कुमारी)