Ashok Leyland: अशोक लेलैंड ने दो नए वेरिएंट पेश कर लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) पोर्टफोलियो को मजबूत किया है। इनमें ट्विन फ्यूल सिस्टम मिलेगा और CNG के साथ पेट्रोल का बैकअप टैंक शामिल है।

Ashok Leyland: भारतीय बाजार में कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने अपने लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नए DOST और DOST+ XL Twin Fuel वेरिएंट लॉन्च किए हैं। ये नए मॉडल खास तौर पर छोटे व्यवसायों और फ्लीट ऑपरेटरों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जो कम लागत और ज्यादा दक्षता की तलाश में रहते हैं।

Twin Fuel टेक्नोलॉजी की खासियत
इन नए वाहनों में ट्विन फ्यूल सिस्टम दिया गया है, जिसमें CNG के साथ पेट्रोल का बैकअप टैंक शामिल है। यह तकनीक लंबे रूट पर बेहतर भरोसे और ईंधन उपलब्धता की चिंता को कम करती है।

पेलोड और रेंज

  • DOST वेरिएंट में 1218 किलोग्राम तक की पेलोड क्षमता दी गई है और यह 400 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। इसमें 120 लीटर का CNG टैंक और 5 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है, जो आपात स्थिति में अतिरिक्त सपोर्ट देता है।
  • वहीं DOST+ XL वेरिएंट ज्यादा मजबूत और भारी लोडिंग क्षमता के साथ आता है। इसमें 1410 किलोग्राम तक की पेलोड क्षमता मिलती है और यह लगभग 500 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें 148 लीटर का CNG टैंक और 5 लीटर का पेट्रोल बैकअप टैंक शामिल है।

कंपनी का बयान
कंपनी के LCV बिजनेस हेड विप्लव शाह के अनुसार, DOST रेंज पहले ही छोटे कारोबारियों के बीच भरोसेमंद विकल्प बन चुकी है। नया Twin Fuel सिस्टम ऑपरेशनल कॉस्ट को कम करने के साथ बेहतर माइलेज और पर्यावरण के अनुकूल समाधान प्रदान करता है।

कीमत
DOST Twin Fuel – ₹8.20 लाख (एक्स-शोरूम)
DOST+ XL Twin Fuel – ₹8.75 लाख (एक्स-शोरूम)

नए मॉडल भारतीय LCV बाजार में बेहतर माइलेज, कम उत्सर्जन और ज्यादा लोड क्षमता के साथ एक मजबूत विकल्प पेश करते हैं।

(मंजू कुमारी)