haribhoomi hindi news
Best Scooter: भारत में उपलब्ध 5 सबसे किफायती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं, जो कीमत, रेंज और फीचर्स के मामले में शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।

Best Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और ग्राहकों के पास अब कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में सही स्कूटर चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी कंफ्यूज हैं, तो यहां हम आपको कुछ भरोसेमंद और पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं।

TVS iQube
TVS मोटर कंपनी का iQube भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। यह iQube, iQube S और iQube ST जैसे तीन वेरिएंट में आता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹94,999 (एक्स-शोरूम) है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹1.61 लाख तक जाता है। बैटरी ऑप्शन के अनुसार यह स्कूटर 94 किमी से 212 किमी तक की रेंज देता है और इसमें 5.3 kWh तक की बैटरी मिलती है।

Ather Rizta
Ather Rizta अपने फंक्शनल डिजाइन और एडवांस फीचर्स के कारण खासतौर पर फैमिली यूजर्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह स्कूटर आरामदायक राइड और आसान हैंडलिंग के लिए जाना जाता है। इसकी रेंज 123 किमी से 159 किमी तक है। कीमत ₹1.04 लाख से शुरू होकर ₹1.30 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Bajaj Chetak EV
Bajaj Chetak EV अपनी मजबूत ऑल-मेटल बॉडी के लिए जाना जाता है, जो इसे अन्य स्कूटर्स से ज्यादा टिकाऊ बनाती है। यह C2501, C3001 और C35 जैसे वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी रेंज 113 किमी से 151 किमी तक है और कीमत ₹89,500 से शुरू होकर ₹1.22 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Suzuki e-Access
Suzuki e-Access भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 3.072 kWh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 95 किमी की रेंज देती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.88 लाख (एक्स-शोरूम) है।

अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये सभी विकल्प अपनी-अपनी कीमत और फीचर्स के हिसाब से अच्छे हैं। जरूरत और बजट के अनुसार सही चुनाव करना सबसे बेहतर रहेगा।

(मंजू कुमारी)

7