Logo
election banner
महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी पॉपुलर XUV700 SUV के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इसमें नया ब्लेज एडिशन (Blaze Edition) जोड़ा है। कंपनी ने अपने इस लिमिटेड एडिशन में कई एलिमेंट को शामिल किया है।

(मंजू कुमारी)
महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी पॉपुलर XUV700 SUV के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इसमें नया ब्लेज एडिशन (Blaze Edition) जोड़ा है। कंपनी ने अपने इस लिमिटेड एडिशन में कई एलिमेंट को शामिल किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.54 लाख रुपए तय की है। बता दें कि इसकी कीमत AX7 L रेंज वैरिएंट से 10 हजार रुपए ज्यादा है। कंपनी सेगमेंट में अपनी पोजीशन मजबूत करने के लिए इस स्पेशल एडिशन को लेकर आई है। इसे सिर्फ फ्रंट-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन और 7-सीटर सेटअप में खरीद पाएंगे। कंपनी इसकी सिर्फ 2500 यूनिट ही सेल करेगी।

XUV700 ब्लेज़ एडिशन एक्सटीरियर
महिंद्रा XUV700 ब्लेज़ एडिशन अपने मैट ब्लेज़ रेड कलर के साथ सबसे अलग नजर आती है। ये कलर इसे अट्रेक्टिव और स्टाइल के साथ स्पोर्टी भी बनाता है। इसके एक्सटीरियर डुअल-टोन एलिमेंट शामिल हैं, जिसमें नेपोली ब्लैक रूफ, ब्लैक ORVMs, ब्लैक ग्रिल और ब्लैक एलॉय व्हील शामिल हैं। इसके फ्रंट राइट क्वार्टर पैनल और टेलगेट पर ब्लेज़ बैज इसके ज्यादा बेहतर बना देती है। कुल मिलाकर ये SUV ज्यादा स्पोर्टी नजर आती है।

XUV700 ब्लेज़ एडिशन इंटीरियर
महिंद्रा XUV700 ब्लेज़ एडिशन के इंटीरियर की बात करें तो इसमें रेड हाइलाइट्स थीम देखने को मिलती है। इसके केबिन को काफी प्रीमियम लुक दिया गया है। अपहोल्स्ट्री पर रेड कलर की सिलाई, AC वेंट्स और सेंटर कंसोल पर रेड कलर के एक्सेंट हैं। सीट अपहोल्स्ट्री पर डुअल-टोन बरगंडी-ब्लैक इफ़ेक्ट भी मिलता है। जबकि अंदर के डोर हैंडल, सेंटर AC वेंट्स और स्टीयरिंग कंट्रोल पर शैंपेन गोल्ड फिनिश मिलती है।

XUV700 ब्लेज़ एडिशन का इंजन
XUV700 ब्लेज़ एडिशन अपने में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp और 380Nm का टॉर्क देता है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा, जो 185hp का पावर और 420Nm का टॉर्क देता है। AT मॉडल में ये टॉर्क 450Nm हो जाता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़े गए हैं।

XUV700 ब्लेज़ एडिशन की कीमत
महिंद्रा XUV700 ब्लेज़ एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.54 लाख रुपए तय की है। जो टॉप वैरिएंट तक 26.04 लाख रुपए तक जाती है। सिर्फ फ्रंट-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन और 7-सीटर सेटअप में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, टाटा सफारी, एमजी हेक्टर ट्विन्स और हुंडई अल्काज़र जैसे मॉडल से होता है। 
 

jindal steel Ad
5379487