Shukra Gochar 2025: मौनी अमावस्या पर शुक्रदेव ने खोली 3 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ

आज 29 जनवरी 2025, बुधवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का सबसे बड़ा स्नान होगा। आज मौनी अमावस्या है, जिसमें करीब 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एक साथ संगम में स्नान करेंगे।

By :  Desk
Updated On 2025-01-29 07:21:00 IST
28 जनवरी सुबह 7.02 बजे शुक्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर चुके है और 31 मई तक वे यही रहने वाले है।

Shukra Gochar Mauni Amavasya 2025: आज 29 जनवरी 2025, बुधवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का सबसे बड़ा स्नान होगा। आज मौनी अमावस्या है, जिसमें करीब 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एक साथ संगम में स्नान करेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस बार मौनी अमावस्या बेहद ख़ास होने जा रही है। दरअसल, 28 जनवरी सुबह 7.02 बजे शुक्रदेव मीन राशि में प्रवेश कर चुके है और 31 मई तक वे यही रहने वाले है। इसके पश्चात शुक्रदेव मेष राशि में गोचर करेंगे। लेकिन इससे पहले मीन राशि में शुक्र गोचर से तीन राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ होने जा रहा है। जानते है उन राशियों के बारे में- 

मौनी अमावस्या 2025 तुला राशिफल 
(Shukra Gochar Tula Rashifal 2025)

मौनी अमावस्या तुला राशि के जातकों के लिए कई खुशियां लेकर आने वाली है। इन जातकों के घर में भी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी। कारोबारी जातकों को अप्रत्याशित धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। तरक्की के योग रहेंगे। 

मौनी अमावस्या 2025 मिथुन राशिफल
(Shukra Gochar Mithun Rashifal 2025)

शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव से मौनी अमावस्या पर मिथुन राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ की प्राप्ति होगी। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होने से गौरवांतित अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग है। नौकरी में परिवर्तन का ऑफर रहेगा। 

मौनी अमावस्या 2025 मेष राशिफल 
(Shukra Gochar Mesh Rashifal 2025)

शुक्र का मीन राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। इन जातकों की आमदनी बढ़ेगी और खर्च नियंत्रित होंगे। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही नौकरी परिवर्तन का यह अनुकूल समय है। अविवाहितों के पास विवाह प्रस्ताव रहेंगे। यात्रा के भी योग बन रहे है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News