Vastu Tips For Cooler: चंद्र और वायु से हैं कूलर का संबंध, जानें इसे रखने की सही दिशा और रंग

Vastu Direction and Color For Cooler in Hindi
X
ज्योतिष शास्त्र में कूलर का बुध, शनि, चंद्रमा और राहु ग्रह से संबंध माना गया है।
देश के अधिकांश इलाकों में गर्मियों ने दस्तक दे दी है। अब जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, लोगों की ठंडक की तलाश भी बढ़ती जायेगी। गर्मी से बचने के लिए हम घरों में कूलर, पंखे और एसी

Vastu Tips For Cooler: देश के अधिकांश इलाकों में गर्मियों ने दस्तक दे दी है। अब जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, लोगों की ठंडक की तलाश भी बढ़ती जायेगी। गर्मी से बचने के लिए हम घरों में कूलर, पंखे और एसी का जमकर उपयोग करेंगे। लेकिन इन सब के बीच अगर आप ज्योतिष वास्तु शास्त्र का ध्यान रखें, तो यह शुभ परिणाम देने वाल रहेगा। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें, ज्योतिष शास्त्र में कूलर का बुध, शनि, चंद्रमा और राहु ग्रह से संबंध माना गया है। वास्तु शास्त्र में कूलर को रखने की सही दिशा और कुछ विशेष नियम निर्धारित है। चलिए जानते है उनके बारे में-

कूलर की सही वास्तु दिशा
(Cooler Vastu Direction)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, 'वायव्य कोण' वायु और चंद्रदेव की दिशा है। इसलिए कूलर को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है। घर-परिवार में कूलर के माध्यम से होने वाली संभावित परेशानी से बचने के लिए यह ध्यान रखना आवश्यक है कि, उसकी मोटर सही हो और वह सही ढंग से कार्य कर रहा हो।

वास्तु अनुसार कूलर का रंग
(Cooler Color According Vastu)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखने कूलर का रंग भी विशेष महत्व रखता है। वास्तु अनुसार कूलर के लिए गहरा नीला, लाल या स्लेटी रंग अशुभ होता है। इसलिए आप सिल्वर, क्रीम या सफेद रंग का कूलर घर में रख सकते है और इस्तेमाल भी कर सकते है।

कूलर से कैसे दूर होता है वास्तु दोष?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कूलर को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने पर उस पर गुलाबी रंग कर दें। यदि कूलर को पश्चिम दिशा में रख रहे हैं, तो उसके पानी में नीले रंग के क्रिस्टल डाल देवें। इन उपायों से वास्तु दोष ख़त्म किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story