Logo
election banner
Trigrahi Yog 2024: इस बार शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं, जोकि बीती 24 अप्रैल को रात 11 बजकर 58 मिनट पर हुआ। शुक्र को मेष राशि में पहले से विराजित सूर्य और गुरु भी मिले हैं, इसकी वजह से मेष राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ हैं।

Trigrahi Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल नियत समय पर परिवर्तित होती रहती है। इसका प्रभाव राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ता हैं। ग्रहों की इस चाल को हम ग्रह गोचर भी कह सकते है, जिनकी वजह से अलग-अलग राशियों में राजयोग निर्मित होते है। इस बार शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं, जोकि बीती 24 अप्रैल को रात 11 बजकर 58 मिनट पर हुआ। शुक्र को मेष राशि में पहले से विराजित सूर्य और गुरु भी मिले हैं, इसकी वजह से मेष राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ हैं। यह राजयोग चार अलग-अलग राशियों को जीवन में सफलता और धन-संपदा दिलवाने वाला हैं। 

मिथुन राशिफल 
(Mithun Rashifal) 

मेष राशि में बने त्रिग्रही योग का लाभ मिथुन राशि के जातकों को मिल रहा हैं। इन जातकों के कार्यों में लंबे समय से आ रही बाधाएं दूर होने लगी हैं। आमदनी के नए रास्ते खुलने लगे हैं। कारोबार में मुनाफे की स्तिथि बन रही हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। 

कन्या राशिफल 
(Kanya Rashifal) 

मेष राशि में बने त्रिग्रही योग का लाभ कन्या राशि के जातकों को भी मिल रहा हैं। इन जातकों की आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता और प्रेम बढ़ने की संभावना बन रही हैं। माता-पिता के सहयोग से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। 

मकर राशिफल 
(Makar Rashifal) 

मेष राशि में बने त्रिग्रही योग का लाभ मकर राशि के लोगों को भी मिल रहा है। इन जातकों को लंबे समय से जो बीमारी परेशान कर रही थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और स्तिथि मजबूत बनेगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। कारोबार के लिए समय अच्छे परिणाम देने वाला है। 

कुंभ राशिफल 
(Kumbh Rashifal) 

मेष राशि में बने त्रिग्रही योग का लाभ कुंभ राशि के लोगों को भी मिल रहा है। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलने वाले है। दांपत्य और प्रेम जीवन में पहले से अधिक मधुरता बनेगी। कानूनी मामलों में एक के बाद एक सफलता मिलने के योग बन रहे है। नौकरी में अधिकरियों का साथ मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487