29 March ka Ank Rashifal: आज 29 मार्च 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/03/2024, 2+9+3+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है,  जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के माध्यम से 1 से 9 तक का मूलांक शुक्रवार यानी 29 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज कार्यक्षेत्र में आज उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा, परंतु आप उतार- चढ़ाव के साथ भी अच्छे से कार्य कर पाएंगे। जिससे कि आपका वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने रिश्तों पर भी ध्यान दे पाएंगे, अगर अभी तक कोई तनाव परिवार में चल रहा था, तो वह तनाव समाप्त हो सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन कहीं से आने की संभावना नहीं है। इसलिए धन बचा करके चलें।
लकी नंबर:  32,      शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज के दिन कार्य क्षेत्र और व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना। प्रमोशन संभव है। यदि बिजनेस पार्टनर के साथ या पिता के साथ करते हैं, तो लाभ होगा। कहीं से अधिक मात्रा में धन आने की संभावना बनेगी। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम संबंध में नहीं है, वह आज प्रेम में पड़ सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको आपकी मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा। मन प्रसन्न होने की वजह से प्रेम में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मगर तला हुआ खाना ना खाए।
लकी नंबर: 70,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें। भावुक होकर निर्णय ना लें।मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए रिश्तो में संभल करके फैसला लें और वार्तालाप भी शांति से करें, नहीं तो विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। स्वास्थ को लेकर के चिंता रहेगी। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
लकी नंबर:  25,        शुभ रंग:  लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज करियर को लेकर के दिन मिलाजुला रहेगा। मन में काम के प्रति आशंकाएं बनी रहेंगी। मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर विश्वास करके ना चलें। परिवार का कोई सदस्य आपका काम संभालने में साथ देगा। आज पार्टनर से बातचीत करने का प्रयास करें। आज के दिन आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है। थकावट और आलस्यपन महसूस होगा, जिसकी वजह से आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज कार्य क्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा। नई योजनाएं व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में बनानी जरूरी हैं, नहीं तो आप के प्रतियोगी आप से आगे निकल सकते हैं। धन निवेश करने का सही समय नहीं है। इसलिए निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। धन को लेकर के स्थिति गंभीर रह सकती है। प्रेम संबंधों एवं पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रख कर के चलें। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखा कर के चलें, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर:  55,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं। उनके जीवन में इस समय पर थोड़े उतार- चढ़ाव आ सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु मानसिक तनाव इस समय पर हो सकता है। पारिवारिक क्लेश बढ़ सकता है। समय का ध्यान रखकर कार्य करें। धन से संबंधित परेशानियां भी समय पर हल होगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
कार्यक्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, इसलिए किसी बड़े की सलाह लेना आवश्यक है। निर्णय लेने से पहले किसी बड़े की सलाह लें और धैर्य बनाए रखें। धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर भी विश्वास करके ना चलें। कार्यक्षेत्र को लेकर के चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए भारी बोझ महसूस कर सकते हैं।
लकी नंबर:   24       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज करियर कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। आज तनाव कार्य क्षेत्र में समाप्त भी होगा। आज का दिन आप लोगों के लिए रिश्ते को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा, साथ ही जो लोग सिंगल हैं। आज वह अपने प्रेम का इजहार भी कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, मगर पैर और घुटनों से संबंधित परेशानी उभर सकती है। वहीं पर आज आपको धन से संबंधित परेशानी से भी छुटकारा प्राप्त होगा।  
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: चैती