Shaniwar Vastu Tips: शनिवार के दिन इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, शनिदेव की कृपा से खुलेगा भाग्य

Shaniwar Vastu Tips
X
सनातन धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित किया गया है।
वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष विज्ञान का ही एक भाग है। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग वास्तु शास्त्र में भी विश्वास रखते है। वास्तु विज्ञान में घर, कारोबार और व्यक्ति के

Shaniwar Vastu Tips: वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष विज्ञान का ही एक भाग है। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग वास्तु शास्त्र में भी विश्वास रखते है। वास्तु विज्ञान में घर, कारोबार और व्यक्ति के जीवन से जुड़ी चीजों के संदर्भ में ऐसी-ऐसी बातें बताई गई है, जिन्हें अगर अपना लिया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसी कड़ी में शनिवार के दिन को लेकर भी कुछ वास्तु नियम निर्धारित है, जिनके बारे में आपको जानकारी होना आवश्यक है। सनातन धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित किया गया है। शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए शनिवार से जुड़े वास्तु नियमों की पालना भी जरुरी है। जानते है-

शनिवार से जुड़े वास्तु टिप्स
(Vastu tips related to Saturday)

  • - शनिवार के दिन व्यक्ति को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर-परिवार में आर्थिक संकट गहराने लगता है।
  • - शनिवार को तामसिक चीज़ों का सेवन भी भूलकर नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा करते है, तो शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ती है।
  • - शनिवार के दिन संभव हो तो पूर्व, दक्षिण या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें। यदि ऐसा करते है तो परेशानियां बढ़ सकती है।
  • - शनिवार के दिन दूध और दूध से बने पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। इससे शनिदेव की नारजगी झेलनी पड़ सकती है।
  • - शनिवार के दिन घर की महिलाओं-लड़कियों को बाल नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में बरकत नहीं होती है।
  • - शनिवार के दिन शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे के बाहर घी से भरा दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए। इससे सुख-शांति बनी रहती है।
  • - शनिवार के दिन काले, गहरे नीले, गहरे भूरे, गहरे हरे, जामुनी, बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • - शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा साधक को प्राप्त होती है और जीवन में तरक्की होती है।
  • - शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन शनि मंत्र का जाप करना भी शुभ माना गया है। यह जीवन में सफलता के द्वार खोलता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story