28 February ka Ank Rashifal: आज 28 फरवरी है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 28/02/2026, 2+8+ 0+2+2+0+2+6 =22 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 है, जिसका जोड़ 4(2+2=4) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 28 फरवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन नेतृत्व, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन आपके लिए अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने और नई जिम्मेदारियां लेने का संकेत देता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में नई रणनीति बनाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु मानसिक तनाव से बचें। पारिवारिक जीवन में आपकी बात को महत्व मिलेगा।
मूलांक 2
आज का दिन संवेदनशीलता, कल्पनाशीलता और भावनाओं से भरा रह सकता है। आज आपको भावनात्मक निर्णय लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
मूलांक 3
आज का दिन ज्ञान, विस्तार और सकारात्मकता का प्रतीक है। शिक्षा, लेखन, अध्यापन और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
मूलांक 4
आज का दिन आपके लिए विशेष प्रभावशाली रहेगा। आज आपको योजनाबद्ध और अनुशासित रहना चाहिए। अचानक लाभ या हानि दोनों की संभावना है, इसलिए सावधानी आवश्यक है। तकनीकी और शोध से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
मूलांक 5
आज व्यापार में नए संपर्क लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या से बचाव करें। दिनचर्या पर सुधार की जरूरत है। जल्दबाजी में कार्यों को करने से बचें, नहीं तो नुकसान की संभावना है।
मूलांक 6
आज का दिन यह प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का प्रतीक है। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कला, संगीत और फैशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
मूलांक 7
धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। किसी के बहकावे में आने से बचें, अपने कार्यों पर ध्यान दें। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। दिन काफी अच्छा गुजरेगा।
मूलांक 8
आज का दिन यह कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक है। आज का दिन आपकी मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कानूनी या प्रशासनिक मामलों में सफलता संभव है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में हड्डियों या जोड़ों से संबंधित समस्या से सावधान रहें।
मूलांक 9
क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं या खेल से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। परिवार में सहयोग बना रहेगा। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452