Mulank Rashifal (20 फरवरी 2026): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 20 फरवरी का अंक राशिफल।

20 February ka Ank Rashifal: आज 20 फरवरी है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 20/02/2026, 2+0+ 0+2+2+0+2+6 =14 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 है, जिसका जोड़ 5(1+4=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 20 फरवरी का अंक राशिफल।

मूलांक 1 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता उभरेगी। अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिल सकती है। व्यवसाय में नई योजना बन सकती है, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा अहं टकराव हो सकता है, इसलिए संवाद में मधुरता रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक 2
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील बना सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर अनावश्यक खर्च से बचें।
उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।

मूलांक 3
आज का दिन ज्ञान, शिक्षा और सलाह लेने-देने के लिए उत्तम है। विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है। नौकरी में पदोन्नति की चर्चा हो सकती है। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार में धार्मिक या शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।

मूलांक 4
आज का दिन थोड़ी उलझनों वाला हो सकता है। अचानक परिवर्तन संभव है। कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन धैर्य रखने से समाधान मिलेगा। साझेदारी में सतर्क रहें। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
उपाय: हरे रंग का प्रयोग करें और शांत रहें।

मूलांक 5
आज का दिन आपके लिए यह अत्यंत शुभ रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। यात्रा का योग बन सकता है। संचार कौशल से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा।
उपाय: गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक 6
आज का दिन प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं का संकेत देता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। कला और फैशन से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आय भी संतुलित रहेगी।
उपाय: सुगंधित वस्तु का प्रयोग करें।

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करेगा। कार्यस्थल पर शांति बनाए रखें। निर्णय लेने में समय लें। शोध और लेखन कार्यों के लिए अच्छा समय है। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।
उपाय: ध्यान और प्राणायाम करें।

मूलांक 8
आज का दिन मेहनत और अनुशासन का संकेत देता है। कार्य में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा, भले ही थोड़ा विलंब हो। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कानूनी मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
उपाय: काले तिल का दान करें।

मूलांक 9
आज का दिन ऊर्जा और साहस से भरपूर रहेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए अच्छा समय है। प्रतियोगी परीक्षा या खेल में सफलता मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में तनाव हो सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452