Mangal Gochar 2024: 26 अगस्त को मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों पर बरसेगा छप्पड़ फाड़ पैसा

Mangal Gochar in Mithun Rashifal 26 August to 19 October 2024
X
मंगल का मिथुन राशि में गोचर 26 अगस्त 2024 सोमवार की दोपहर 03:40 बजे होगा।
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति बताया गया है। इस वर्ष अगस्त महीने में मंगल बुध की राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे है। मंगल का मिथुन राशि में गोचर 26 अगस्त 2

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति बताया गया है। इस वर्ष अगस्त महीने में मंगल बुध की राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे है। मंगल का मिथुन राशि में गोचर 26 अगस्त 2024 सोमवार की दोपहर 03:40 बजे होगा। मंगल का यह राशि परिवर्तन कुल 3 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस गोचर से तीन राशियों के लोगों की किस्मत में अपार सफलता और धन-धान्य के योग निर्मित होंगे। मंगल मिथुन राशि में 19 अक्टूबर 2024 तक वास करेंगे और 20 अक्टूबर को दोपहर 02:46 बजे कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में -

कर्क राशिफल -मंगल गोचर अगस्त 2024
(Kark Rashifal Mangal Gochar 2024)

मंगल का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इन जातकों को मंगल गोचर के प्रभाव से आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आमदनी बढ़ने से बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। संपत्ति और वाहन में निवेश के लिए यह अच्छा समय है।

सिंह राशिफल -मंगल गोचर अगस्त 2024
(Singh Rashifal Mangal Gochar 2024)

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इन जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई देगा। साथ ही लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे है।

मकर राशिफल -मंगल गोचर अगस्त 2024
(Makar Rashifal Mangal Gochar 2024)

मंगल का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इन जातकों की सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी करने के भी योग निर्मित होंगे। यह गोचर अवधि धन लाभ करवाएगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story