Shukra Gochar July 2024: दैत्य गुरु शुक्र करेंगे 7 जुलाई को राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों का बढ़ेगा असीमित कारोबार

Lucky Rashifal Shukra Gochar July 2024
X
7 जुलाई 2024 रविवार को दैत्य गुरु शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते है। इसका प्रभाव पूरे राशिचक्र पर पड़ता है। इसी कड़ी में आने वाली 7 जुलाई 2024 रविवार को दैत्य गुरु शु

Shukra Gochar 7 July 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते है। इसका प्रभाव पूरे राशिचक्र पर पड़ता है। इसी कड़ी में आने वाली 7 जुलाई 2024 रविवार को दैत्य गुरु शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वे यहां पर करीब 25 दिन तक रहेंगे। शुक्र ग्रह के प्रभाव से साधक को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुख प्राप्त होते है। शुक्र का यह गोचर प्रभाव 5 राशियों का भाग्य उदय करने वाला होगा।

मेष राशि
(Mesh Rashi)

शुक्र के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव मेष राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। इन जातकों को पारिवारिक खुशियां प्राप्त होंगी। इन जातकों को करियर में तरक्की के रास्ते मिलेंगे। साथ ही कारोबार में नए अवसरों का आगमन होगा। आर्थिक स्तिथि भी पहले से अधिक बेहतर होने वाली है।

मिथुन राशि
(Mithun Rashi)

शुक्र गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने वाले है। इन जातकों को अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है। शुभ प्रभाव के चलते इन जातकों की आर्थिक स्तिथि भी मजबूत होने लगेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। करियर में तरक्की के योग निर्मित होने वाले है।

कर्क राशि
(Kark Rashi)

शुक्र ग्रह चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इसलिए कर्क राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आने की सम्भावना है। आमदनी के नए रास्ते बनेंगे, जिससे मन को प्रसन्नता होगी। आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक सुधार होगा। विवाहित जातकों को जीवनसाथी से प्रेम भरपूर मिलेगा। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

सिंह राशि
(Singh Rashi)

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के जातकों को अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता के योग निर्मित होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए धन खर्च होगा, लेकिन समय रहते बड़ी डील मिलने से अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि
(Tula Rashi)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। इन जातकों के कारोबार में उम्मीद से बेहतर लाभ दिखाई देगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी मिलने की संभावना है। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलेगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story