Ketu Gochar 2025: मई महीने में 2 बार चाल बदलेगा पापी ग्रह 'केतु', ये 3 राशि वाले जियेंगे शाही जीवन

Ketu Gochar May 2025 Impact on Zodiac in Hindi
X
केतु गोचर कर सिंह राशि में आएंगे और फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में पापी ग्रह केतु भी अब अपनी चाल बदलने जा रहा है। केतु गोचर कर सिंह राशि में आएंगे और फिर उत्तरा फाल्गु

Ketu Gochar 2025: हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में पापी ग्रह केतु भी अब अपनी चाल बदलने जा रहा है। केतु गोचर कर सिंह राशि में आएंगे और फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। केतु का यह चाल परिवर्तन पूरे राशिचक्र को अलग-अलग तरह से प्रभावित करेगा। लेकिन, 3 राशियां ऐसी है, जिनके जातकों के लिए यह परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में-

वृषभ राशिफल 2025 केतु गोचर
(Vrishabh Rashifal Ketu Gochar 2025)

केतु का ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इन जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा घर में नया वाहन और संपत्ति आने की प्रबल संभावनाएं है। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में बनाई योजनाएं सफल होंगी।

सिंह राशिफल 2025 केतु गोचर
(Singh Rashifal Ketu Gochar 2025)

सिंह राशि के लोगों के लिए केतु का गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इन जातकों की लव लाइफ और बेहतर होगी। साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नेटवर्किंग मार्केट से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे जातकों की बड़ी परेशानी दूर होगी।

धनु राशिफल 2025 केतु गोचर
(Dhanu Rashifal Ketu Gochar 2025)

केतु का गोचर धनु राशि वालों के लिए किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। ये जातक शनि की ढैय्या से राहत महसूस करेंगे। साथ ही करियर में तेजी अनुभव करेंगे। कारोबार कर रहे जातकों को अच्छी डील्स मिल सकती है, जो आर्थिक मजबूती देगी। सम्पति में निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story