Neem Karoli Baba: कैसे मिलेगा नीम करोली बाबा का आशीर्वाद? घर बैठे करें ये 2 आसान उपाय

Kainchi Dham Se Mile Neem Karoli Baba Ke Kambal Ke Fayde
X
कैंची धाम आश्रम में भक्तों को नीम करोली बाबा की उपस्थिति की अनुभूति होती है।
नीम करोली बाबा की पहचान आध्यात्मिक गुरु के रूप में रही है। उनका आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 'कैंची धाम' नाम से स्थित है। यहां हनुमान जी का विशेष मंदिर है, जिसकी स

Neem Karoli Baba Blessing: नीम करोली बाबा की पहचान आध्यात्मिक गुरु के रूप में रही है। उनका आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 'कैंची धाम' नाम से स्थित है। यहां हनुमान जी का विशेष मंदिर है, जिसकी स्थापना भी नीम करोली बाबा के मार्दर्शन में हुई थी। बाबा नीम करोली को हनुमान जी के परम भक्त के रूप में भी पहचाना जाता है। हनुमान जी के प्रति उनकी अटूट भक्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, उनके अनुयायी उन्हें भी कलयुग का हनुमान ही कहा करते थे। बाबा नीम करोली ने अपने जीवन को बेहद सरल और सादगी के साथ जिया है, और लोगों को भी ऐसा ही जीवन जीने की प्रेरणा दी।

कैंची धाम में ही नीम करोली बाबा ने अपना अधिक समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुयायियों को कई सीखें दी। उनके उपदेश और ज्ञान प्रभाव की वजह से कई लोगों का जीवन सफल हुआ है। अगर आप भी चाहते है नीम करोली बाबा का आशीर्वाद पाना, तो घर पर ही कुछ उपाय कर सकते है।

नीम करोली बाबा का आशीर्वाद कैसे मिलेगा?
(Kaise Milega Neem Karoli Baba Ka Ashirvad)

प्रतिदिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके पश्चात घर के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा प्रतिदिन करने पर धीरे-धीरे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगेंगे। कहा जाता है कि, इस उपाय से नीम करोली बाबा की कृपा प्राप्त होती है। आप पूजा के अंत में बाबा के नाम का ध्यान कर सकते है।

नीम करोली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य अनुसार चीजों का दान करें। यदि आप अपने जीवन में निरंतर इस नियम का पालन करते है, तो आपको शुभ परिणाम देखने को मिलते है। साथ ही नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से कष्टों का निवारण होने लगता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story