Hartalika Teej 2024: व्रत रखने से पहले खीरा क्यों खाती हैं सुहागिनें, जानें महत्व 

Hartalika Teej 2024 Why married women eat cucumber before fasting
X
हरतालिका व्रत से पहले खीरा क्यों खाना चाहिए।
Hartalika Teej 2024: सनातन धर्म में हरतालिका तीज व्रत का काफी महत्व माना गया है। इस विशेष दिन पर गौरी-शंकर की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। हरतालिका तीज का व्रत रखने से पहले महिलाएं खीरा खाती हैं।  

Hartalika Teej 2024: शुक्रवार को देशभर में हरतालिका तीज मनाई जाएगी। भाद्रपद माह में शुक्ल तृतीया पर महिलाएं यह व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में इस व्रत को शुभ फल देने वाला माना गया है। इसे करने वाली महिला की मनोकामना पूरी होती हैं। लिहाजा सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याएं इस व्रत को करती हैं।

हरतालिका में खीरा क्यों खाती हैं महिलाएं
हरतालिका व्रत में व्रती महिलाएं दिनभर पानी नहीं पीती हैं। ऐसे में व्रत के दिन बिना पानी के रहना बड़ी चुनौती बन जाती है, इसलिए कहा जाता है कि एक दिन पहले व्रती को दही खाना चाहिए, इससे व्रत के दिन ना के बराबर प्यास लगती है। इसके अलावा खीरा खाना भी फायदेमंद होता है, क्योंकि खीरा, शरीर में पानी का स्तर सही रखता है और व्रती को डिहाइड्रेट नहीं होने देता।

इसे भी पढ़ें: Hartalika Teej Puja Rules: हरतालिका तीज के दिन आ जाए पीरियड्स तो कैसे करें पूजा-पाठ और व्रत, जान लें सही नियम

नारियल पानी भी मददगार
हरतालिका तीज का व्रत रखना कठिन होता है। इससे पहले नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को फायदा होता है। नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेट नहीं होने देते हैं।

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej Shubh Muhurat)
भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू होने जा रही है। तिथि का समापन 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत शुक्रवार, 06 सितंबर 2024 को किया जाएगा। हरतालिका तीज की पूजा सुबह के समय करने का विधान है। हरतालिका तीज की पूजा का मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story